एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: तेलुगू टाइटंस को मात देकर बेंगलुरु पहुंचा प्लेऑफ में

बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगू टाइटंस को एकतरफा अंदाज में 44-28 से हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया. बेंगलुरु जोन-बी से प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

पंचकूला: पवन सहरावत के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने प्रो-कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में मंगलवार को यहां ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तेलुगू टाइटंस को एकतरफा अंदाज में 44-28 से हराकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया. बेंगलुरु जोन-बी से प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. पहले नंबर पर कायम बेंगलुरु की 19 मैचों में यह 12वीं जीत है और अब उसके 69 पाइंट हो गए हैं.

तेलुगू टाइटंस की 20 मैचों में यह 11वीं हार है. टीम 50 पाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. इस हार के बाद तेलुगू के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. तेलुगू के लिए अब आने वाला हर मैच करो या मरो जैसे ही है. मुकाबले के पहले हाफ में आठवें मिनट में बेंगलुरु ने तेलुगू को ऑलआउट कर तीन पाइंट बटोरे और अपने स्कोर को 11-5 पहुंचा दिया. इसके अगले मिनट ही राहुल चौधरी के तूफानी रेड से तेलुगू ने तीन पाइंट लेकर इसे 8-12 कर दिया. अगले 10 मिनट में दोनों टीमें धीरे-धीरे पाइंट बटोरती रहीं, लेकिन 16वें मिनट में तेलुगू ने राहुल के सुपर रेड से बेंगलुरू को ऑलआउट कर दिया और स्कोर 16-16 से बराबर हो गया.

बेंगलुरु ने फिर वापसी की और पवन सहरावत के सुपर रेड से तीन पाइंट लेकर स्कोर के फासले को 19-16 कर दिया. इस तरह पहला हाफ 22-16 से बेंगलुरु के पक्ष में रहा. दूसरे हाफ में अगले 10 मिनट तक बेंगलुरु 32-22 से आगे थी. अगले पांच मिनट में भी वह 40-25 से आगे थी. अपनी बढ़त को कायम रखते हुए उसने 44-28 से मैच जीत लिया. बेंगलुरु के लिए पवन ने सबसे ज्यादा 13 पाइंट लिए. पवन ने इसके साथ ही इस सीजन में अपने 200 रेड पाइंट भी पूरे कर लिए हैं. उनके अलावा रोहित कुमार ने सात पाइंट हासिल किए.

बेंगलुरु की टीम को रेड से 22, टैकल से 12, आलआउट से छह और चार अतिरिक्त पाइंट भी मिले. तेलुगू की ओर से राहुल चौधरी ने 13 और मोहसीन मागसोदलु ने छह पाइंट लिए. टीम को रेड से 16, टैकल से नौ, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त पाइंट भी मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget