एक्सप्लोरर

पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीबी चंद्रशेखर की मौत पर पुलिस का बयान, कहा- कर्ज के तनाव के चलते की आत्महत्या

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को निधन हो गया. पहले खबर थी कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ था लेकिन अब पुलिस ने बताया है कि उन्होंने आत्महत्या की है.

चेन्नई: पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर ने कर्ज के तनाव के चलते आत्महत्या की. गुरुवार को शुरूआती रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चंद्रशेखर ने कर्ज के कारण गुरूवार को यहां अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इस कर्ज के बोझ के कारण काफी तनाव में थे. उन्होंने कहा, ‘‘उन पर काफी कर्ज था, जिसके कारण वह काफी तनाव में थे. ’’ चंद्रशेखर की तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक टीम ‘वीबी कांची वीरन्स’ थी, जिसका चौथा चरण गुरूवार को समाप्त हुआ.

सूत्र ने कहा, ‘‘वह काफी तनाव में तो थे लेकिन साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि उनका स्वास्थ्य भी गिर रहा था और वह काफी कमजोर हो गये थे. ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘तमिलनाडु क्रिकेट जगत काफी हैरत में है क्योंकि उनका बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के साथ करीबी रिश्ता था. उन्होंने एम एस धोनी को श्रीनिवासन की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स में लाने में अहम भूमिका निभायी थी. ’’

तमिलनाडु के इस पूर्व बल्लेबाज का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं.

चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा. भारतीय क्रिकेट जगत ने उनके निधन पर हैरानी व्यक्त की.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रृद्धांजलि दी, ‘‘बीसीसीआई को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर अब दुनिया में नहीं हैं. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनायें. ’’

तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को श्रृद्धाजंलि दी. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने भी चंद्रशेखर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘वीबी चंद्रशेखर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके साथ मेरी काफी यादें जुड़ी हैं. उनके परिवार को मेरी संवेदनायें. ’’

कुंबले ने लिखा, ‘‘बुरी खबर। वी बी इतनी जल्दी. हैरान हूं। उनके परिवार और मित्रों को मेरी संवेदना. ’’ पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने बीते समय में उनके साथ कई बार पारी का आगाज किया था, उन्होंने कहा कि वह उनके निधन से काफी हैरत में हैं. इसके अलावा भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने शोक व्यक्त किया. वह आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के परिचालन निदेशक और चयनकर्ता भी थे, टीम ने भी ट्विटर हैंडल पर दुख जताया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
भारत का गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट ने डिलीट किया Insta अकाउंट
भारत का गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट ने डिलीट किया Insta अकाउंट
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget