एक्सप्लोरर

कटी उंगली के बावजूद भी पूरी दुनिया के बल्लेबाज़ों को नचाया नाच, बुमराह जैसे गेंदबाज़ भी रह गए देखते add your title here

मोहम्मद शमी ने भी 77 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम किए हैं लेकिन उनका औसत स्टार्क से ज्यादा है. शमी ने साल 2019 में 19.81 के औसत से विकेट लिए हैं.

नई दिल्ली: पैट कमिंस के लिए साल 2019 एकदम शानदार रहा. दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज पैट कमिंस ने साल 2019 का अंत धमाकेदार अंदाज में किया. इस साल वो IPL की नीलामी में तो सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बनें ही, इसके साथ ही साथ उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा 99 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. हालांकि, वह अगर एक विकेट और झटक लेते तो उनकी विकेटों की सेंचुरी हो जाती. न्यूजीलैंड के खिलाफ मेलबर्न में साल का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे कमिंस को पहली पारी में तो 5 विकेट मिले, लेकिन दूसरी पारी में उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी, जिसकी वजह से वो 100 विकेट लेने से चूक गए.

कमिंस ने इस साल 35 इंटरनेशनल मैचों में 99 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 57 टेस्ट और 42 वनडे और टी20 विकेट झटके. पिछले साल 2018 में सबसे ज्यादा 78 विकेट लेने का कारनामा जसप्रीत बुमराह ने किया था. पैट कमिंस मौजूदा दौर में खेल रहे सभी खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं. मतलब मौजूदा दौर में एक साल के अंदर कोई गेंदबाज 90 विकेट तक नहीं पहुंच पाया. जबकि कमिंस ने 99 विकेट अपने नाम किए. हाल ही में उन्हें आईपीएल 2020 ऑक्शन में 15.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाला विदेशी खिलाड़ी बना दिया.

एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने महज 19.45 के औसत से 77 विकेट झटके हैं. मोहम्मद शमी ने भी 77 इंटरनेशनल विकेट अपने नाम किए हैं लेकिन उनका औसत स्टार्क से ज्यादा है. शमी ने साल 2019 में 19.81 के औसत से विकेट लिए हैं.

पैट कमिंस का शानदार प्रदर्शन करना उनकी मेहनत का ही नतीजा है. वैसे देखा जाए तो पैट कमिंस दूसरे गेंदबाजों से अलग है, उनके दाएं हाथ की उंगली कटी हुई है. ऐसे में किसी भी गेंदबाज के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल होता है लेकिन कमिंस ना सिर्फ अच्छी लाइन और लेंग्थ पर गेंद फेंकते हैं बल्कि उनकी रफ्तार भी 150 किमी. प्रति घंटा तक है. पैट कमिंस जब 3 साल के थे तो बहन ने उनकी उंगली दरवाजे में बुरी तरह दबा दी थी और इसके बाद उंगली काटनी पड़ी.

पैट कमिंस ने जब मेलबर्न टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट झटके तो फैंस ने उन्हें पीएम बनाने की ही मांग कर डाली. वैसे साल 2019 तो पैट कमिंस के लिए शानदार रहा है और उन्हें आईपीएल की नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया है, लेकिन अब 2020 में देखना होगा कि क्या कमिंस अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रख पाते हैं. इसके साथ ही साथ ये भी देखना दिलचस्प होगा की कमिंस पर कोलकाता द्वारा लगाया 15.50 करोड़ रुपये का दांव केकेआर को तीसरी बार आईपीएल का चैंपियन बना पाता है?

यहां पढ़ें

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज दानिश कनेरिया ने अब पीसीबी पर लगाया ये आरोप

धोनी के भविष्य के प्लान पर बोले गांगुली- उन्होंने कप्तान और कोच से इस बारे में जरूर बात की होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के फिल्डिंग, बॉलिंग समेत इन कोचिंग स्टॉफ की नौकरी जाना तय! गौतम गंभीर क्या होगा?
England vs Argentina: अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
अर्जेंटीना और इंग्लैंड का मुकाबला किसी जंग से कम नहीं, फीफा विश्वकप के रिकार्ड देखें, किसका पलड़ा भारी
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget