एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: दीपक पूनिया के कोच ने रैफरी के साथ की हाथापाई, WFI ने किया बर्खास्त

टोक्यो ओलंपिक में दीपक पूनिया के विदेशी कोच मुराद गैदारोव को रैफरी के साथ हाथापाई करने के कारण WFI ने बर्खास्त कर दिया है. फिलहाल गैदारोव को तोक्यो ओलंपिक खेल गांव से बाहर कर दिया गया है.

टोक्यो: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को दीपक पूनिया के विदेशी कोच मुराद गैदारोव को बर्खास्त कर दिया, जिन्हें रैफरी के साथ हाथापाई करने के लिये टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया था. भारतीय पहलवान के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में यह रैफरी मौजूद था. जिसमें दीपक पूनिया सैन मारिनो के माइल्स नजीम अमीन से हार गये थे. इस मुकाबले के बाद गैदारोव रैफरी के कमरे में गये और उनके साथ मारपीट की.

तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किए गए गैदारोव

खेल की विश्व संचालन संस्था यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने फिर डब्ल्यूएफआई को अनुशासनात्मक सुनवाई के लिये बुलाया. जिसमें राष्ट्रीय महासंघ के सामने शर्मनाक स्थिति पैदा हो गयी क्योंकि उस पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा था.

डब्ल्यूएफआई के महासचिव विनोद तोमर ने कहा, ‘‘हमने उनसे कहा कि भारतीय कोच बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं, हालांकि गैदारोव भारतीय पहलवानों को ट्रेनिंग देते हैं लेकिन उनके किसी काम से डब्ल्यूएफआई पर असर नहीं पड़ना चाहिए. हमने उन्हें आश्वस्त किया कि गैदारोव को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया जायेगा. हम प्रतिबंध से बाल-बाल बचे हैं.’’

रद्द किया गया गैदारोव का एक्रीडिटेशन

उन्होंने कहा, ‘‘गैदारोव को भारत वापस भेजा जा रहा है ताकि वह अपना सभी सामान ले सकें. इसके बाद वह स्वदेश रवाना हो जायेंगे.’’ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मामले की सुनवाई के बाद गैदारोव का ‘एक्रीडिटेशन’ रद्द कर दिया. डब्ल्यूएफआई ने गैदारोव (42 वर्ष) को पिछले कुछ समय से 2018 जूनियर विश्व चैम्पियन को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी सौंपी थी.

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) महासचिव राजीव मेहता ने भी कहा कि गैदारोव को खेल गांव से बाहर किया जा रहा है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय कुश्ती टीम के विदेशी सहायक कोच मुराद गैदारोव एक मैच रैफरी से हाथापाई की घटना में शामिल थे. जिससे उन्हें तुरंत टोक्यो ओलंपिक खेल गांव से बाहर कर दिया गया और उन्हें भारत के लिये पहली उड़ान से वापस बुला लिया गया है. ’’

गैदारोव बेलारूस की तरफ से 2008 बीजिंग ओलंपिक में रजत पदक जीत चुके हैं. उन्हें 2004 ओलंपिक खेलों में अयोग्य करार कर दिया गया था जब उन्होंने क्वार्टरफाइनल गंवाने के बाद एरीना के बाहर अपने प्रतिद्वंद्वी से हाथापाई की थी.

इसे भी पढ़ेंः
Drug Smuggling Case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बरामद की 48 करोड़ रुपये की हेरोइन, ड्रग्स तस्करी केस में 4 गिरफ्तार

PM Modi On Export: पीएम मोदी ने कहा- देश की GDP का सिर्फ 20% हो रहा एक्सपोर्ट, बताया कैसे इन 4 तरीकों से बढ़ेगी निर्यात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget