एक्सप्लोरर

देश की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, CAS ने विनेश फोगाट का केस खारिज किया; नहीं मिलेगा मेडल

Vinesh Phogat Verdict: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील को खारिज कर दिया गया है. देश भर की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है.

Vinesh Phogat Case Dismissed: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज कर दी है, जिसका मतलब अब उन्हें सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा. बता दें कि विनेश फोगाट का वजन फाइनल मुकाबले के दिन तय मानकों से 100 ग्राम अधिक पाया गया था, जिसके कारण उन्हें पेरिस ओलंपिक्स से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. इस संबंध में उन्होंने सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की थी, जिसका फैसला 16 अगस्त को सुनाया जाना था मगर CAS ने उससे पहले ही उनकी अपील को खारिज कर दिया है.

इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने भी हैरानी जताई है और वे इस फैसले से चौंक उठी हैं. विनेश ने 7 अगस्त को सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की थी और CAS ने इस मांग को स्वीकार भी कर लिया था. इस मामले की सुनवाई 9 अगस्त को हुई, जिसमें विनेश का चार वकीलों ने प्रतिनिधित्व किया और साथ ही भारत के टॉप वकील हरीश साल्वे और विदुष्पत सिंघानिया को भी मदद के लिए भेजा गया था.

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि वह विनेश फोगाट या किसी भी एथलीट के लिए नियमों की अनदेखी करने के पक्ष में नहीं है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने भी इस संबंध में यही बयान जारी किया था.

डिसक्वालीफिकेशन के बाद ले लिया संन्यास

विनेश फोगाट ने फाइनल मुकाबले से पूर्व अयोग्य घोषित होने के बाद 8 अगस्त के दिन कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया था. उन्होंने 'X' पर निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, "मां, कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई. मुझे माफ करना, आज आपका सपना और मेरा साहस टूट गया है. मेरे अंदर अब ज्यादा हिम्मत नहीं बची है. कुश्ती को मेरा सलाम, मेरा करियर 2001-2024 तक ही था." पूरा भारतवर्ष इस उम्मीद में था कि विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा, लेकिन अपील खारिज होने से देश भर की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें:

Manu Bhaker-Neeraj Chopra: पहले शरमाईं फिर मुस्कुराईं, नीरज चोपड़ा से शादी के सवाल पर मनु भाकर ने दिया ये जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget