एक्सप्लोरर

Manu Bhaker-Neeraj Chopra: पहले शरमाईं फिर मुस्कुराईं, नीरज चोपड़ा से शादी के सवाल पर मनु भाकर ने दिया ये जवाब

Manu Bhaker-Neeraj Chopra: पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटिंग क्वीन मनु भाकर और सिल्वर मेडल जीतने वाले भाला फेंक के चैंपियन नीरज चोपड़ा लगातार चर्चा में हैं.

Manu Bhaker, Neeraj Chopra: तुम लाख छुपाना चाहोगे पर प्यार छुपा ना पाओगे... शूटिंग क्वीन मनु भाकर के लिए यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है. दरअसल, पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटिंग क्वीन मनु भाकर और सिल्वर मेडल जीतने वाले भाला फेंक के चैंपियन नीरज चोपड़ा लगातार चर्चा में हैं. दोनों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि, ऐसे दावें सिर्फ दोनों के फैंस कर रहे हैं. इसमें सच्चाई कितनी है, ये सिर्फ मनु और नीरज ही बता सकते हैं.  

इस बीच मुन भाकर ने खुद नीरज चोपड़ा के साथ शादी पर बात की है. न्यूज-18 को दिए इंटरव्यू में मनु भाकर ने नीरज चोपड़ा से शादी के सवाल पर जवाब दिया. पर उनके जवाब से ज्यादा उनके रिएक्शन की चर्चा है. दरअसल, नीरज से शादी के सवाल पर मनु शर्मा गईं. फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब दिया कि मेरी और नीरज की वैसे ज्यादा बातचीत नहीं होती है. हम किसी प्रतियोगिता या इवेंट्स में ही मिलते हैं. जो सुनने में आ रहा वैसा कुछ नहीं है.

भले ही मनु भाकर ने फैंस के कयासों को गलत ठहरा दिया, लेकिन उनका मुस्कुराना गज़ब ढा गया. अब फैंस उनके इंटरव्यू की इस क्लिप को जमकर शेयर कर रहे हैं, और इस पर कमेंट कर रहे हैं. दरअसल, जवाब देते हुए मनु ब्लश भी कर रही थीं और उनके चेहरे पर एक अलग तरह की खुशी थी. 

कैसे शुरू हुई मनु और नीरज के इश्क की चर्चा?

बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में नीरज चोपड़ा और मनु भाकर एक दूसरे से बात कर रहे थे. इस दौरान दोनों एक दूसरे से नजरें नहीं मिला रहे थे. इसके बाद दोनों के प्यार की खबर चर्चा में आ गई. 

हालांकि, मनु और नीरज की शादी की चर्चा तब शुरू हुई, जब मनु की मां और नीरज का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में मनु की मां सुमेधा भाकर अपने सिर पर नीरज से हाथ भी रखवाती नज़र आई थीं. मनु की मां और नीरज चोपड़ा का वीडियो वायरल होते ही दोनों भारतीय एथलीट्स की शादी की खबरें तेज़ हो गई थीं. सोशल मीडिया पर लोग दावा करने लगे थे कि मनु की मां नीरज से अपनी बेटी की शादी की बात कर रही हैं.  

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget