एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: अदिति अशोक ने चौथे स्थान पर किया फिनिश, गोल्फ में नहीं मिला मेडल

टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया. भारतीय गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चूक गईं और वे अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं.  

 टोक्यो ओलंपिक में भारत का गोल्फ में मेडल जीतने का सपना टूट गया. भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक मेडल जीतने से चूक गईं और वे अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं. अदिति अशोक ने चौथे स्थान पर फिनिश किया है. इसी के साथ गोल्फ में भारत के लिए मेडल की उम्मीद खत्म हो गई हैं.   

अदिति अशोक सिर्फ एक शॉट के अंतर से मेडल से चूकी हैं. हालांकि तेईस वर्ष की अदिति अशोक ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गोल्फर बन गई हैं. आखिरी शॉट तक अदिति अशोक मेडल की रेस में बनी हुईं थी. लेकिन किस्मत ने अदिति का साथ नहीं दिया और वे मेडल नहीं जीत पाई. गोल्फ का गोल्ड मेडल अमेरिका के खाते में गया है. 

बारिश के कारण बीच में रुका का था मैच
इससे पहले टोक्यो में बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ. बारिश के कारण मुकाबले को कुछ देर के लिए रोका गया है. मैच रोकने के समय अदिति अशोक तीसरे नंबर पर बनी हुई थीं और मेडल की रेस में शामिल थीं. इसके बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ और चौथा राउंड खेला गया.अदिति अशोक अच्छी फॉर्म में नजर आईं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. पहले तीन राउंड में अदिति की परफॉर्मेंस काफी बेहतर रही थी. चारों राउंड के बाद कुल स्कोर के आधार पर ही मेडल का फैसला हुआ और अदिति ने चौथे स्थान पर फिनिश किया.

अदिति ने अपने प्रदर्शन में किया काफी सुधार  
टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत के वक्त अदिति अशोक वर्ल्ड रैंकिंग में 200वें पायदान पर थीं. लेकिन टोक्यो ओलंपिक में वह चौथे स्थान पर रहीं और मेडल से सिर्फ एक शॉट दूर रह गईं. अदिति अशोक ने रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था और वह 41वें स्थान पर रही थीं. पांच साल के अंतराल में अदिति अशोक ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया और चौथे स्थान पर फिनिश किया. अदिति अशोक भारत के लिए गोल्फ में नई उम्मीद लेकर आई हैं.  

 यह भी पढ़ें-
 IND Vs ENG: केएल राहुल ने नाकामी से लिया है सबक, बताया किस बदलाव से मिल रही है कामयाबी

Tokyo Olympics 2020: बजरंग पूनिया पर रहेंगी नज़रें, ब्रॉन्ज मेडल के लिए लगाएंगे दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget