एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics Winners: भारतीय ओलंपिक विजेताओं को सम्मानित करेगी BCCI, मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने रुपये

Tokyo Olympics 2020: BCCI ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

Tokyo Olympics Winners: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है. बोर्ड के सचिव जय शाह ने बताया कि बीसीसीआई ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ रुपये, सिल्वर जीतने वाली मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये और ब्रॉन्ज जीतने वाली पीवी सिंधु, लवलीना बोरोगहेन, बजरंग पूनिया को 25-25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा ब्रॉन्ज जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए 1.25 करोड़ रुपये का कैश प्राइज देने का ऐलान किया है.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी 
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार रात ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "हमारे एथलीटों ने टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है. बीसीसीआई उनके शानदार प्रयासों की सराहना करता है और हमें पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है."

शनिवार को भारत के खाते में आए 2 पदक

टोक्यो ओलंपिक में शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. कुश्ती में पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, इसके बाद नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश के खाते में एक और पदक डाल दिया. इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या 7 हो गई है. नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में शनिवार को भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं.

यह भी पढ़ेंः Neeraj Chopra Father Reaction: घर से 15-16 किमी दूर जाकर प्रैक्टिस करते थे नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने पर जानें पिता ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget