एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra Father Reaction: घर से 15-16 किमी दूर जाकर प्रैक्टिस करते थे नीरज चोपड़ा, गोल्ड जीतने पर जानें पिता ने क्या कहा?

Neeraj Chopra Father Reaction: नीरज के स्वर्ण पदक जीतते ही उनके घर पर जश्न शुरू हो गया. बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी.

Neeraj Chopra Father Reaction: टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर तमाम हस्तियां उन्हें इस कामयाबी के लिए बधाई दे चुकी हैं. हालांकि नीरज चोपड़ा का ओलंपिक में गोल्ड जीतने तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में खुद को इस खेल के लिए तैयार किया और देश की झोली में सालों बाद गोल्ड मेडल डाल दिया. 

नीरज के पिता ने बताईं अनसुनी बातें 
नीरज मूल रूप से हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं. पूरा परिवार ओलंपिक में उनके मैच को देख रहा था. जैसे ही नीरज जीते, वैसे ही उनके घर पर लोगों का तांता लग गया और मिठाइयां बांटने का दौर शुरू हो गया. इस दौरान उनके पिता ने बताया कि किस तरह सुविधाओं के अभाव में नीरज ने देश के लिए अनोखी उपलब्धि हासिल कर नाम रोशन किया है. नीरज के पिता सतीश कुमार ने कहा, "गोल्ड मेडल जीतने पर हमें अपने बेटे पर गर्व है. हमारे इलाके में खेल की सुविधाओं का अभाव है. वह अपने खेल के लिए घर से 15-16 किलोमीटर दूर जाता था."

कैसा रहा मुकाबले का रोमांच
टोक्यो ओलंपिक में शनिवार शाम खेले गए भाला फेंक मुकाबले में नीरज ने अपने पहले प्रयास में 87.03 मीटर की दूरी नापी और लीडरबोर्ड में पहले स्थान पर पहुंच गए. दूसरे प्रयास में नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंका और लीडरबोर्ड पर खुद को मजबूत किया और एक लिहाज से पदक पक्का कर लिया. तीसरे प्रयास में वह 76.79 मीटर की ही दूरी नाप सके. उनका चौथा प्रयास फाउल रहा. नीरज का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा. 

नीरज ने शुरू से किया शानदार प्रदर्शन
नीरज को ओलंपिक से पहले ही पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और इस 23 वर्षीय एथलीट ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन में अपने पहले प्रयास में 86.59 मीटर भाला फेंककर शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी. पूरा देश शनिवार को उम्मीद लगाए बैठा था कि नीरज देश के लिए गोल्ड लाएंगे और वे उम्मीदों पर खरा उतरे. उनके इस गोल्ड मेडल के साथ भारत के पदकों की कुल संख्या 7 हो गई है.

यह भी पढ़ेंः Neeraj Chopra Wins Gold: ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने 'गाड़ा लट्ठ', गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम समेत देशभर से मिल रही बधाइयां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget