एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, अपने मुल्क से इसलिए मांगी माफी

Tokyo Olympics 2020: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया. अरशद नदीम हालांकि पांचवें स्थान पर रहे और मेडल नहीं जीत पाए.

Tokyo Olympics 2020: जैवलिन थ्रो में ओलंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के नीरज चोपड़ा को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी बधाई मिल रही है. जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा को टक्कर देने वाले अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है. इसके साथ ही अरशद नदीम ने मेडल नहीं जीत पाने के लिए पाकिस्तान की जनता से माफी मांगी है.

पाकिस्तान के अरशद नदीम नीरज चोपड़ा को अपना आइडल मानते हैं. उन्होंने कहा, ''मेरे आइडल नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई. मैं पाकिस्तान की जनता से माफी मांगता हूं क्योंकि मैं अपना वादा पूरा नहीं कर पाया.''

नदीम ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए पदक की सबसे बड़ी उम्मीद थे. लेकिन वो फाइनल में 84.62 का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर पाए जो कि पदक के लिए पर्याप्त नहीं था. अरशद नदीम हालांकि पांचवें स्थान पर रहे. चोपड़ा ने 87.58 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता.

प्रतियोगिता से पहले, उन्होंने 2018 एशियाई खेलों के पोडियम पर अपनी और चोपड़ा की एक तस्वीर ट्वीट की थी, जहां भारतीय चोपड़ा ने स्वर्ण और पाकिस्तानी नदीम ने कांस्य जीता था.

नीरज चोपड़ा को आइडल मानते हैं अरशद नदीम

अरशद नदीम हालांकि उम्र में नीरज चोपड़ा से एक साल बड़े हैं. इसके बावजूद अरशद नदीम कई मौकों पर कह चुके हैं कि नीरज चोपड़ा उनके आइडल हैं. अरशद नदीम ने संकेत दिए हैं कि टोक्यो ओलंपिक के लिए उनकी तैयारी उतनी अच्छी नहीं थी जितनी वह चाहते थे.

नदीम ने कहा, ''मेरे परिवार और पाकिस्तान की अवाम का बहुत शुक्रिया, जिनकी दुआओं से आज इस मुकाम तक पहुंचा. इंशा अल्लाह अगली बार भरपूर तैयारी के साथ ओलंपिक में शिरकत करूंगा.''

अरशद नदीम के लिए हालांकि टोक्यो ओलंपिक तक पहुंचने का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. अरशद नदीम के परिवार को उनकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान के बड़े शहरों की यात्रा का खर्च उठाना पड़ता है. पाकिस्तान की सरकार ने ट्रेनिंग के लिए अरशद नदीम की कोई खास मदद नहीं की है.

Tokyo Olympics Winners: भारतीय ओलंपिक विजेताओं को सम्मानित करेगी BCCI, मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया

'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!

तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन

'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

Embed widget