एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics 2020: शूटिंग में भारत को निराशा मिलना जारी, अंजुम और तेजस्वी फाइनल में जगह बनाने से चूके

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत को शूटिंग में निराशा ही मिल रही है. अब तक भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी ही फाइनल तक का सफर तय कर पाया है.

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में भारत को शूटिंग से निराशा मिलना लगातार जारी है. भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. क्वालीफाइंग राउंड में अंजुम 15वें और तेजस्विनी 33वें स्थान पर रहीं.

ओलंपिक से पहले शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. सौरभ चौधरी को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं किया. असाका निशानेबाजी परिसर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने 54 इनर 10 (10 अंकों के 54 निशाने) के साथ 1167 अंक बनाये जबकि अनुभवी तेजस्वी ने स्टैंडिंग, नीलिंग और प्रोन पोजीशन की तीन सीरीज में 1154 अंक ही बना सकी.

अंजुम शुरुआती 40 निशानों के बाद शीर्ष आठ में थी और उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना थी. वह हालांकि इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सकी. नीलिंग और प्रोन में उनका प्रदर्शन अच्छा था लेकिन स्टैंडिंग में वह सिर्फ 382 अंक ही जुटा सकी. तेजस्वी नीलिंग के खराब प्रदर्शन से उबरने में नाकाम रहीं. उन्होंने प्रोन में 394 और स्टैंडिंग में 376 अंक बनाये.

सिर्फ 8 खिलाड़ियों को मिलती है फाइनल में जगह

रुस ओलंपिक समिति (आरओसी) की यूलिया जायकोवा ओलंपिक क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड कायम करते हुए 1182 अंक के साथ शीर्ष पर रही. क्वालीफिकेशन में शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में जगह बनाते हैं.

जायकोवा के अलावा अमेरिका की सेगन मैडालेना, जर्मनी की जोलिन बीयर, आरओसी की यूलिया करीमोवा, सर्बिया की एंड्रिया अर्सोविक, स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन, स्लोनिया की जीवा ड्वोर्साक और नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड ने फाइनल में जगह पक्की की.

इन खेलों में अब भारत की तरफ से सिर्फ संजीव राजपूत अपनी चुनौती पेश करने के लिए बचे है.

Tokyo Olympics 2020: वंदना कटारिया की हैट्रिक के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget