एक्सप्लोरर

Tokyo Olympic 2020: भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो रवाना, कई खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं खेल गांव

Tokyo Olympic 2020: ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो के लिए रवाना हो गया है. कुछ खिलाड़ी विदेश में ट्रेनिंग करने के बाद सीधे ही खेल गांव पहुंचे.

Tokyo Olympic 2020: जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के कहर के बीच 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. ओलंपिक खेलो में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ है.  खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले आठ खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी. अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामना भी दी. 

खिलाड़ियों के पहले जत्थे को विदाई देने के लिए ठाकुर के साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक, साइ के महानिदेशक संदीप प्रधान और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा एवं महासचिव राजीव मेहता के साथ अन्य अधिकारी शामिल थे. दिल्ली से रवाना हुए भारतीय दल में कुल 88 सदस्य हैं, जिसमें 54 खिलाड़ियों के अलावा सहयोगी सदस्य और आईओए के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.

शनिवार को रवाना हुए दल में तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन से जुड़े खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य शामिल हैं. इस दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा हैं. हॉकी टीमों का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें हवाई अड्डे के कर्मचारी दोनों तरफ खड़े होकर ताली बजा रहे थे.

कई खिलाड़ी पहले ही पहुंच चुके हैं टोक्यो

शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए शुक्रवार को ही अमेरिका में अपने ट्रेनिंग सेंटर से टोक्यो पहुंच गयी थी. ओलंपिक में भारत की इकलौती भारोत्तोलक चानू, राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा और सहायक कोच संदीप कुमार के साथ टोक्यो पहुंची. चानू के एक अन्य सहायक कोच प्रमोद शर्मा दिल्ली से पहले जत्थे के साथ रवाना हुए.

भारतीय मुक्केबाजों का दल भी इटली से टोक्यो रवाना हो चुका है जो रविवार को जापान की राजधानी पहुंचेगा. निशानेबाजों का दल क्रोएशिया से तोक्यो आने के बाद शनिवार को तड़के खेल गांव पहुंचा जहां उन्हें उनके कमरे सौंप दिये गये. 

वरुण ठक्कर, गणपति चेंगप्पा, विष्णु सरवनन, नेत्रा कुमानन के साथ भारतीय नौकायन दल सबसे पहले तोक्यो पहुंचा था. भारत के 228 लोगों के दल में 119 खिलाड़ी शामिल है. कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक खेलों का आयोजन सख्त प्रतिबंधों के साथ दर्शकों के बिना होगा.

IND Vs SL: राहुल द्रविड़ की कोचिंग में आज पहला मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया, सामने होगी यह चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget