एक्सप्लोरर

Suhas Wins Silver: नोएडा के DM सुहास यथिराज ने रचा इतिहास, बैडमिंटन में सिल्वर मेडल किया अपने नाम

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स के अंतिम दिन रविवार को नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत शानदार शुरुआत दिलाई है.

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स के अंतिम दिन रविवार को नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत शानदार  शुरुआत दिलाई है. वर्ल्ड नंबर थ्री सुहास आज बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स SL4 इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में कड़े संघर्ष के बावजूद फ़्रांस के एल माजुर से 21-15, 17-21, 15-21 से हार गए. हालांकि इस हार के बावजूद भी उन्होंने भारत के लिए इन पैरालंपिक गेम्स में इतिहास रच दिया है.

आज खेले गए इस गोल्ड मेडल मैच के दौरान स्टेडियम का माहौल बेहद गर्मजोशी से भरा हुआ था. स्टैंड में बैठे दोनों ही खिलाड़ियों के समर्थक लगातार उनका उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे थें. सुहास ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और पहले गेम में माजुर पर लगातार बढ़त बनाए रखी. अंत में उन्होंने ये पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया और मैच में 1-0 से आगे हो गए.

शानदार शुरुआत के बाद दूसरा गेम हारें सुहास 

सुहास ने दूसरे गेम में भी अपने से कहीं ज्यादा अनुभवी और ख़िताब के प्रबल दावेदार माजुर के खिलाफ अच्छी शुरुआत की. हालांकि वो अंतिम पलों में अपनी इस बढ़त का फायदा उठाने से चूक गए. अनुभवी माजुर ने शानदार वापसी करते हुए ये दूसरा गेम 17-21 के अंतर से जीतकर मैच का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. तीसरे गेम में भी एक बार फिर शुरू में सुहास अपने विपक्षी खिलाड़ी पर हावी दिखें. एक समय ऐसा लग रहा था कि वो आसानी से ये मैच जीत जाएंगे, लेकिन माजुर ने मैच के अंतिम पलों में अपने खेल का लेवल बढ़ाते हुए सुहास पर निर्णायक बढ़त बना ली. सुहास कड़े संघर्ष के बावजूद ये तीसरा गेम 15-21 के अंतर से हार गए और उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा. 

सुहास ने कल सेमीफाइनल में दर्ज की थीं शानदार जीत  

इस से पहले कल खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सुहास ने आसान जीत हासिल की थीं. सुहास ने सेमीफाइनल में डोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 31 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 2-0 से हराया. सुहास ने पहला सेट 21-9 से अपना नाम किया. दूसरे सेट में सेतियावान  ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की लेकिन सुहास दूसरा सेट भी  21-15 से जीतने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें

टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM सुहास ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने कहा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम!

Tokyo Paralympics 2020: नोएडा के डीएम सुहास एल वाई ने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता, सीएम योगी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget