एक्सप्लोरर

Paris Paralympics 2024 Day 10: पेरिस पैरालंपिक के दसवें दिन भारत को मिले 2 मेडल, नवदीप और सिमरन शर्मा ने किया कमाल

Paris Paralympics 2024 Day 10 Highlights: भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के 10वें दिन 2 मेडल जीते, जिसमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा.

Key Events
Paris Paralympics 2024 Day 10 Live updates India medal tally gold silver bronze simran navdeep Paris Paralympics 2024 Day 10: पेरिस पैरालंपिक के दसवें दिन भारत को मिले 2 मेडल, नवदीप और सिमरन शर्मा ने किया कमाल
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 लाइव अपडेट्स
Source : X

Background

Paris Paralympics 2024 Day 10 Live Updates: भारत ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने नौवें दिन तक कुल 27 मेडल जीते. इसमें 6 गोल्ड शामिल हैं. देश को 10वें दिन भी मेडल की उम्मीद है. भारत की ओर से कई एथलीट गोल्ड मेडल के मुकाबले के लिए मैदान पर होंगे. पैरा साइकलिंग में अरशद शेख और ज्योति गडेरिया की फाइनल रेस होगी. यह गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा. वहीं यश कुमार केनोइंग के सेमीफाइनल में होंगे. मेंस जेवलिन थ्रो में नवदीप का मुकाबला होगा. 

भारत की ओर से साइकिलिंग में दो एथलीट्स हिस्सा लेंगे. अरशद का फाइनल मुकाबला दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. वहीं ज्योति का फाइनल मुकाबला दोपहर 1.05 बजे से शुरू होगा. कोनोइंग में भारत के दो एथलीट्स टक्कर लेंगे. यश कुमार सेमीफाइनल के तैयार हैं. वहीं प्राची यादव भी सेमीफाइनल के मुकाबले के लिए तैयार हैं. सुयश यादव स्वीमिंग के मुकाबले में उतरेंगे.

मेंस जेवलिन थ्रो में नवदीप का फाइनल मुकाबला रात 10.30 बजे से शुरू होगा. वहीं सिमरन शर्मा वीमेंस 200 मीटर रेस के फाइनल में हिस्सा लेंगी. उनका मुकाबला रात 11.04 बजे से शुरू होगा. मेंस 400 मीटर रेस में दिलीप हिस्सा लेंगे. उनका मुकाबला रात 12.30 बजे से शुरू होगा.

अगर मेडल टैली पर नजर डालें तो टीम इंडिया फिलहाल 17वें स्थान पर है. उसने कुल 27 मेडल जीते हैं. भारत ने 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज अपने नाम किए हैं. चीन मेडल टैली में सबसे ऊपर है. उसने कुल 83 गोल्ड के साथ 188 मेडल जीते हैं. ब्रिटेन ने कुल 100 मेडल जीते हैं. उसके पास 42 गोल्ड हैं. यूएसए 31 गोल्ड के साथ कुल 86 मेडल जीत चुका है. वह तीसरे पायदान पर है.

भारत के लिए हरविंदर सिंह ने आर्चरी में गोल्ड मेडल जीता. प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में गोल्ड अपने नाम किया. वहीं सुमित और धरमवीर ने भी गोल्ड जीता. सुमित को जेवलिन थ्रो और धरमवीर को क्लब थ्रो में गोल्ड मिला. नितेश कुमार ने बैडमिंडन में गोल्ड मेडल जीता. जबकि अवनी लेखरा ने शूटिंग में पदक अपने नाम किया.

11:12 AM (IST)  •  08 Sep 2024

Paris Paralympics 2024 Day 10: नवदीप को सिल्वर से मिला गोल्ड 

नवदीप ने मेंस जैवलिन थ्रो एफ41 में नंबर दो पर रहकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. इस इवेंट के ईरान के सादेघ बीत सयाह ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. हालांकि ईरानी पैरा एथलीट को आपत्तिजनक झंडा दिखाने के कारण इवेंट से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया, जिसके बाद नंबर 2 पर रहने वाले नवदीप पहले नंबर पर आ गए और उन्हें सिल्वर की जगह गोल्ड मेडल दिया गया.

00:50 AM (IST)  •  08 Sep 2024

Paris Paralympics 2024 Day 10: दसवें दिन भारत के खाते में आए 2 मेडल

पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन भारत के खाते में 2 मेडल आए, जिसमें एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा. सिल्वर मेडल नवदीप ने जैवलिन थ्रो एफ41 में जीता. वहीं सिमरन शर्मा ने वुमेंस 200 मीटर टी12 के इवेंट में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget