एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के गोल्ड मेडल में क्या सच में होता है सोना? जानिए किस धातु से बनाया जाता है स्वर्ण पदक 

Gold Medal: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होगी. इस बार के ओलंपिक में भारत को कई गोल्ड मेडल मिलने की उम्मीद है. इसी बीच आइए जानते हैं कि गोल्ड मेडल में कितना गोल्ड होता है.

Olympics Gold Medal Facts: खेल के दीवाने पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत 26 जुलाई से होगी. भारत ने इससे पहले 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में एक गोल्ड मेडल जीता था, जो स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के हिस्से में आया था. अब इस बार भारत खाते में ज़्यादा गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है.  गोल्ड मेडल किसी भी खिलाड़ी और देश के लिए बहुत मायने रखता है. तो क्या खिलाड़ियों को दिया जाने वाला मेडल पूरी तरह से सोने का बना होता है? आइए जानते हैं कि क्या है गोल्ड मेडल की असली सच्चाई. 

सबसे पहले तो आपको बता दें कि गोल्ड मेडल पूरी तरह से गोल्ड का नहीं बना होता है. हालांकि मेडल में गोल्ड की मात्रा होती है. मेडल सिल्वर का होता है, जिस पर सोने की पॉलिश होती है. ओलंपिक में आखिरी बार 1912 में हुए स्टॉकहोम गेम्स में ही असली सोने के मेडल दिए गए थे. इसके बाद से सिर्फ सोने की पॉलिश वाले मेडल ही दिए जाते हैं. हालांकि एक खिलाड़ी के लिए मेडल की कीमत अनमोल होती है क्योंकि वह इसे पाने के लिए जी-जान लगाकर दिन रात एक कर देता है. 

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने मेडल्स के लिए बनाए नियम 

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने सभी मेडल्स के लिए नियम बनाए हुए हैं. कमेटी के नियमों के मुताबिक गोल्ड मेडल में कम से कम 6 ग्राम सोना होना चाहिए. मेडल का बाकी हिस्सा चांदी का होता है. इसके अलावा मेडल का व्यास कम से कम 60 मिमी और मोटाई 3 मिमी होनी चाहिए. गोल्ड मेडल का वजन करीब आधा किलो होता है. 

गोल्ड के अलाव सिल्वर मेडल पूरी तरह से सिल्वर का बना हुआ होता है. इस मेडल का वजन भी करीब आधा किलो होता है. वहीं बॉन्ज मेडल बाकी दोनों मेडल के मुकाबले कुछ हल्का होता है. इस मेडल को मुख्यत: कॉपर से बनाया जाता है जिसमें थोड़ा जिंक भी शामिल होता है. इस मेडल का वजन आधा किलो से करीब 50 ग्राम कम होता है.

 

ये भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024 Hockey India Schedule: पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम का शेड्यूल जारी, जानें कब-कब होंगे मुकाबले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget