एक्सप्लोरर

'अब कुश्ती नहीं हो पाएगी, हम अंदर से टूट...', विनेश फोगाट के भारत लौटने पर पति ने दिया बड़ा बयान

Vinesh Phogat News: स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को पेरिस से भारत लौटी हैं. अब उनके पति ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विनेश पर प्रतिक्रिया दी है.

Vinesh Phogat News in Hindi: स्टार पहलवान विनेश फोगाट शनिवार (17 अगस्त) को पेरिस से भारत लौटीं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. ओलंपिक में मेडल जीत चुके पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी विनेश का स्वागत करने एयरपोर्ट आए थे. विनेश ने भारत आने के बाद उनका समर्थन करने वालों को धन्यवाद भी दिया. हालांकि, इस दौरान विनेश भावुक भी हो गईं. अब विनेश के पति ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है. 

हरियाणा तक से बातचीत में विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने कहा, "आप देख रहे हो, डेढ़-दो साल से जो चल रहा है. हमारे साथ फेडरेशन नहीं है. हमारे साथ कोई भी नहीं है. हमने सब देख लिया, कोई हमारे साथ नहीं खड़ा है. अगर खिलाड़ी के साथ कोई खड़ा ही नहीं है तो खिलाड़ी क्या ही कर पाएगा."

उन्होंने आगे कहा, "हमसे अब कुश्ती नहीं हो पाएगी. हम अंदर से टूट चुके हैं. अब किसके लिए गेम खेलेंगे? हमने बहुत सोच समझकर कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है. हमारा सफर यहीं तक था. अब आगे नहीं हो पाएगा, बहुत मुश्किल है. हमने सोचा था कि देश के लिए मेडल लाएंगे. विनेश ने बहुत कोशिश की, लेकिन हम मेडल नहीं ला पाए. मुझे इसका बहुत दुख है. हम सभी से माफी मांगना चाहेंगे, हम देश के लिए करना चाह रहे थे, वो नहीं कर पाए."

100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से हो गई थीं डिसक्वालीफाई

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती के 50 किग्रा इवेंट में लड़ी थीं. अपने पहले मैच में विनेश ने पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट व वर्ल्ड चैंपियन पहलवान को चित किया. इसके बाद विनेश ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में दमदार जीत दर्ज की. हालांकि, फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो गईं. 

विनेश ने अपने डिसक्वालीफिकेशन के बाद सिल्वर मेडल की मांग की और CAS में अपील की. इस दौरान देश के प्रतिष्ठित वकील हरीश साल्वे ने उनका केस लड़ा. सीएएस ने विनेश से कुछ सवालों के जवाब मांगे. हालांकि, फिर उनका केस खारिज कर दिया.

 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget