एक्सप्लोरर

आज चैंपियनों के चैंपियन बन सकते हैं नीरज चोपड़ा, जानें भारत में कितने बजे से लाइव देख सकेंगे जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला

Diamond League 2024 Final: डायमंड लीग 2024 के जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा दावेदारी पेश करेंगे. नीरज 2022 में भी डायमंड लीग का खिताब जीत चुके हैं.

Neeraj Chopra Diamond League Final Start Time: भारत के जेवलिन थ्रो स्टार नीरज चोपड़ा आज एक्शन में होंगे. वो जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में डायमंड लीग चैंपियन बनने के लिए दावेदारी पेश करेंगे. डायमंड लीग के फाइनल में पहुंचने से पहले किसी एथलीट को चार राउंड्स में भाग लेना होता है, उसके बाद अंक तालिका के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाती है. नीरज चोपड़ा ने दोहा और लुसाने के इवेंट में भाग लिया था. नीरज कुल 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें सीधा फाइनल में एंट्री मिल गई थी.

डायमंड लीग की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सबसे ऊपर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 29 अंक बटोरे. 21 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर और तीसरा स्थान चेक रिपब्लिक के याकूब वालेश के पास रहा, जिनके अंक 16 रहे. याद दिला दें कि नीरज चोपड़ा का सीजन बेस्ट थ्रो डायमंड लीग के लुसाने राउंड में आया था, जहां उन्होंने 89.49 मीटर दूर भाला फेंका था. नीरज ने पेरिस और ज्यूरिच राउंड में भाग नहीं लिया था.

कब और कहां देखें फाइनल?

डायमंड लीग 2024 में जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर यानी आज भारतीय समयानुसार रात 11:52 मिनट पर शुरू होगा. केबल नेटवर्क के माध्यम से इवेंट को स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध होगी.

चैंपियन को मिलेगी कितनी प्राइज मनी?

डायमंड लीग में एथलेटिक्स के अंतर्गत आने वाले हर खेल की अलग प्रतियोगिता करवाई जाती है. फाइनल में चैंपियन बनने वाले एथलीट को 30 हजार यूएस डॉलर का इनाम दिया जाता है. भारतीय मुद्रा में यह रकम 25 लाख रुपयों से थोड़ी अधिक होती है. वहीं उपविजेता को करीब 10 लाख रुपये का इनाम मिलता है.

कितने एथलीट लेंगे जेवलिन थ्रो फाइनल में भाग?

जेवलिन थ्रो के फाइनल में कुल 7 एथलीट भाग लेंगे. इनमें भारत के नीरज चोपड़ा, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से नीरज को सबसे कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. जूलियन वेबर (जर्मनी), याकूब वालेश (चेक रिपब्लिक), रोडरिक डीन (जापान), मोल्दोवा के एंड्रियन मारडेर और यूक्रेन के आर्थर भाग लेंगे.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिखेरा जलवा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget