एक्सप्लोरर

Olympcis 2024: ओलंपिक्स में आएगा खूंखार खेल, एथलीट एक-दूसरे को करेंगे लहूलुहान; मैदान में देखने को मिलेगा मौत का मंजर

Paris Olympics 2024: ओलंपिक्स में एक बेहद खतरनाक खेल को शामिल किए जाने पर चर्चा चल रही है. इस खेल में एथलीटों का लहूलुहान होना कोई नई बात नहीं है.

MMA in Olympics: जब भी ओलंपिक खेल होते हैं, उनमें अक्सर कुछ नए खेलों का आगमन होता रहता है. उदाहरण के तौर पर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को लाया जाएगा, वहीं पेरिस ओलंपिक्स में ब्रेक डांसिंग नाम के खेल ने अपना डेब्यू किया था. अब एक बेहद खतरनाक दिखने वाले खेल को ओलंपिक्स में शामिल किए जाने पर चर्चा की जा रही है. दरअसल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंपनी यूएफसी (UFC) के सीईओ डैना वाईट ने MMA को ओलंपिक्स में लाने का प्रस्ताव रखा है.

बता दें कि हाल ही में सवाल उठाया गया था कि MMA, ओलंपिक खेलों में शामिल क्यों नहीं है. रेसलिंग, बॉक्सिंग और जूडो के रूप में 3 लड़ाई वाले खेल पहले ही ओलंपिक्स में शामिल हैं और इन्हीं तीन खेलों का हवाला देकर MMA को भी शामिल किए जाने का मुद्दा उठाया गया है. अब UFC के सीईओ डैना वाईट भी इसके समर्थन में उतर आए हैं.

डैना वाईट ने कहा, "मुझे लगता है कि इसे अब तक ओलंपिक्स में शामिल हो जाना चाहिए था. ये मेरा काम नहीं है और ना ही मैं MMA को ओलंपिक्स में शामिल किए जाने को लेकर किसी पर दबाव डाल रहा हूं. मेरा सिर्फ ये मानना है कि जिसने भी MMA को ओलंपिक में लाए जाने की बात कही है, मैं उसका समर्थन करता हूं. मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि व्यूअरशिप IOC के लिए मुसीबत बनी हुई है और हम उन्हें ज्यादा दर्शक लाकर दे सकते हैं."

ओलंपिक्स में कारगर नहीं रहेगा MMA?

एक कॉम्बैट स्पोर्ट्स एनालिस्ट का कहना है कि MMA का खेल ओलंपिक्स में शामिल कर भी दिया गया तो यह ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा. दरअसल एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट के बाद किसी एथलीट को रिकवर करने के लिए बहुत ज्यादा समय चाहिए होता है. बॉक्सिंग, कुश्ती और जूडो के मुकाबले करीब 2 हफ्ते के अंतराल में करवाए जा सकते हैं, लेकिन रिकवरी समय कम होने के कारण MMA शायद ओलंपिक्स में ना टिक पाए.

क्या है MMA?

मार्शल आर्ट्स तो आपने सुना ही होगा, लेकिन मार्शल आर्ट्स में भी कई तरह की तकनीक होती हैं. भारत में लोकप्रिय कलारीपयट्टू, वहीं जूडो, बॉक्सिंग और वुशु समेत कई खेलों को मार्शल आर्ट्स का अलग-अलग रूप माना जाता है. इन सभी को मिलाकर एक खेल बना जिसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नाम दिया गया है, इसे अंग्रेजी में MMA के नाम से पहचाना जाता है. UFC की ही बात कर लें तो यहां होने वाली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट्स में आमतौर पर दोनों फाइटर खून से लथपथ हो जाते हैं और एक-दूसरे की जान लेकर को उतारू होते हैं.

यह भी पढ़ें:

Vinesh Phogat CAS Hearing: विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? आज रात इतने बजे आएगा फैसला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget