एक्सप्लोरर

पेरिस ओलंपिक में भारत के ट्रेन कुत्ते निभाएंगे अहम भूमिका, सुरक्षा के लिए CRPF की दो टीमों का हुआ चयन

Paris Olympics 2024: 2024 के ओलंपिक खेल 26 जुलाई से शुरू हो रहे हैं. इस बीच भारत से CRPF के 2 एलीट डॉग K-9 स्क्वाड को सुरक्षा इंतजाम के लिए पेरिस भेजा गया है.

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक्स का रंगारंग आगाज 26 जुलाई को होगा और ये खेल 11 अगस्त तक चलेंगे. दुनिया के लगभग 10 हजार से भी ज्यादा एथलीट यहां इकट्ठा होने वाले हैं. बता दें कि खेलों में सुरक्षा इंतजाम को दुरुस्त करने के लिए दुनिया भर से 10 एलीट डॉग स्क्वाड का चयन हुआ है. इनमें 2 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की डॉग K-9 टीम भी शामिल हैं. ये स्क्वाड ओलंपिक खेलों के समापन तक पेरिस में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे.

ये पहला मौका है जब भारत के ये 2 डॉग किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम कर रहे होंगे. भारत के इन कुत्तों के नाम वास्ट और डेनबी है, जिनकी उम्र क्रमशः 5 और 3 साल है. दोनों को इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर जाने से पहले 10 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा है. उनकी देखरेख करने वाले जवानों को भी ट्रेनिंग दी गई और साथ ही थोड़ा बहुत फ्रेंच भाषा का भी ज्ञान दिया गया है. ये 2 कुत्ते बेल्जियन शेफर्ड मैलिनोइस नस्ल के हैं, जिनकी दुनिया भर में सुरक्षा के क्षेत्र में मांग काफी ज्यादा है.

वास्ट और डेनबी 10 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना हो गए थे और उसी दिन अपने गंतव्य पर पहुंच भी गए थे. CRPF ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि ये दोनों कुत्ते गोला-बारूद और नशीले पदार्थ का भी सूंघ पर पता लगा सकते हैं.

जहां तक 2024 ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की बात है, इस बार भारत से कुल 117 एथलीट भाग ले रहे होंगे. 72 एथलीट तो ऐसे है तो पहली बार ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे. गगन नारंग को भारतीय दल के शेफ डी मिशन होने का भार सौंपा गया है, जो सारी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने का काम करेंगे. वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और टेबल टेनिस स्टार शरत कमल पेरिस ओलंपिक्स में भारत के ध्वज वाहक होंगे.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPIC 2024 TABLE TENNIS: पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे इंडियन टेबल टेनिस खिलाड़ी, श्रीजा और मनिका बनीं टॉप भारतीय सीडर्स

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget