एक्सप्लोरर

Olympics 2036: अगर भारत में हुआ 2036 ओलंपिक तो कितने करोड़ों-अरबों रुपये होंगे खर्च?

Olympics 2036 Host: भारत ने 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की दावेदारी पेश कर दी है. यदि ऐसा हुआ तो जानिए भारत को ओलंपिक्स के लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा?

India to host Olympics 2036: भारत समय-समय पर 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा ठोकता आया है. अब इस दावे को सच्चाई में बदलने के प्रति पहला ठोस कदम उठा दिया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को चिट्ठी लिखकर 2036 ओलंपिक्स की मेजबानी की दावेदारी पेश की है. अब सवाल उठता है कि अगर भारत को मेजबानी मिल जाती है तो इसके लिए खर्चा कितना आएगा?

आपको याद दिला दें कि जब साल 2010 में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी, तब कुल खर्च 1.4 बिलियन यूएस डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 12,617 करोड़ रुपये आंका गया था. मगर बताया जाता है कि खेलों का असली बजट इससे कहीं ज्यादा, करीब 70 हजार करोड़ बताया गया था जिसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर दिल्ली मेट्रो का विस्तार समेत कई कार्य शामिल थे.. कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देश और 18 अन्य छोटे प्रदेश भाग लेते हैं, लेकिन ओलंपिक खेलों का आयोजन इससे कहीं बड़े स्तर पर होता है.

ओलंपिक की मेजबानी के लिए कितना खर्च?

कुछ महीने पहले ही संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक्स 2024 का उदाहरण लें तो वहां खेलों को करवाने में कुल 9 बिलियन यूएस डॉलर्स का खर्चा आया था. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 75,705 करोड़ रुपये के बराबर बैठती है. तथ्यों पर नजर डालें तो पेरिस ने बहुत सस्ते में ओलंपिक खेलों को होस्ट किया था, लेकिन उससे पहले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाले देश इससे कहीं अधिक पैसा खर्च करते आए हैं.

अब तक के इतिहास में 2008 में चीन में हुए खेलों को सबसे महंगे ओलंपिक गेम्स की संज्ञा दी जाती है. 2008 बीजिंग ओलंपिक्स में खेलों पर करीब 6.8 बिलियन यूएस डॉलर खर्च हुए थे, लेकिन इसमें वे कई हजार करोड़ रुपये शामिल नहीं हैं, जो बीजिंग के नवीनीकरण के इस्तेमाल में लिए गए थे. एक्सप्रेस वे से लेकर ट्रेन की सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों में खर्च हुए पैसे को मिलाकर देखा जाए तो 2008 के ओलंपिक खेलों पर कुल 43 बिलियन यूएस डॉलर खर्च किए गए थे. यह रकम भारतीय मुद्रा में 3 लाख 61 हजार 703 करोड़ रुपये के बराबर है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: अर्शदीप सिंह ये क्या कर बैठे, मेगा ऑक्शन से पहले खड़ा हुआ विवाद; प्रीति जिंटा लेंगी एक्शन!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget