एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी पर मंडराया खतरा! हाई-स्पीड रेल पर हुआ खतरनाक हमला

Paris Olympics 2024 Train Lines Attack: पेरिस ओलंपिक्स 2024 के उदघाटन समारोह से चंद घंटे पहले एक खतरनाक हमले को अंजाम दिया गया है. पेरिस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Paris Olympics 2024 Train Lines Attack: पेरिस ओलंपिक्स 2024 के शुरू होने से पहले ही शहर में एक खतरनाक हमले की खबर सामने आई है. ओलंपिक्स 2024 की तैयारियों के बीच फ्रांस के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को निशाना बनाकर पटरियों को क्षति पहुंचाई गई और आगजनी भी की गई है, जिससे रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है. रेल नेटवर्क के संचालक SNFC का कहना है कि यह घटना ओपनिंग सेरेमनी शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले हुई है.

8 लाख यात्री प्रभावित

एसएनएफसी ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि एक ही रात में कुल 3 हमले हुए, जिसके कारण जंक्शन पर मौजूद केबल बॉक्स खराब कर दिए गए हैं. रेल नेटवर्क पर हमले के कारण कई सारी ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर उनका रूट बदल दिया गया है. स्थिति सामान्य होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा. बताया जा रहा है कि इस घटना से अभी तक 8 लाख यात्री प्रभावित हो चुके हैं. लिले और पेरिस के मध्य में स्थित अरास क्षेत्र में रेल लाइन पर हमला किया गया, इस कारण लिले-पेरिस के बीच रेल यातायात फिलहाल रोक दिया गया है.

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने जारी किया आदेश

इस घटना पर फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल एटल ने जल्द से जल्द आरोपियों को ढूंढ निकालने का आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने X के माध्यम से बताया कि यह घटना पहले से प्लान थी और प्लान के तहत इसे अंजाम दिया गया. उन्होंने इस घटना से प्रभावित हुए लोगों को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और उन्हें सजा देने का आश्वासन दिया है.

एक रूसी व्यक्ति गिरफ्तार

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में करीब 3 लाख लोग आएंगे, जिनमें कुछ वीआईपी हस्तियां भी शामिल होंगी. पेरिस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं और 26 जुलाई को सीन नदी के आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात होगा. क्योंकि इतिहास में पहली बार एथलीटों की परेड किसी मैदान में नहीं बल्कि नदी में होने वाली है. पुलिस ने एक रूसी व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है, जिस पर संदेह जताया गया कि वह ओलंपिक खेलों का वातावरण बिगाड़ने की फिराक में था. ऐसी जटिल परिस्थितियों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: कब शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी, कब देख पाएंगे नावों की भव्य परेड? एक क्लिक में जानें सारी डिटेल्स

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget