एक्सप्लोरर

Paralympics 2024: भारत की झोली में आया 16वां मेडल, वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति जीवांजी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Deepthi Jeevanji Wins Bronze Medal: दीप्ति जीवांजी ने एथलेटिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. यह पेरिस पैरालंपिक्स में भारत का कुल 16वां मेडल है.

Deepthi Jeevanji Wins Bronze Medal in Athletics: भारत को पैरालंपिक्स 2024 में 16वां मेडल मिल गया है. दीप्ति जीवांजी ने टी20 कैटेगरी में महिलाओं की 400 मीटर रेस के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. उन्होंने 55.82 सेकेंड में रेस पूरी करके मेडल पर निशाना साधा है. यह पहला मौका है जब दीप्ति पैरालंपिक खेलों में भाग लेने पहुंची थीं. चूंकि फिलहाल वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है, इसलिए उन्हें गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

एक तरफ भारत की दीप्ति ने 55.82 सेकेंड में रेस पूरी की. सिल्वर मेडल तुर्की की एसेल ओंडेर ने जीता, जिन्होंने 55.23 सेकेंड में रेस पूरी की. गोल्ड मेडल यूक्रेन की यूलिया शूलियर ने जीता है, जिन्होंने 400 मीटर की रेस को 55.16 सेकेंड में समाप्त किया. दीप्ति ने रेस के आखिरी क्षणों में खुद को काफी पुश किया और गोल्ड जीतने के बेहद करीब भी आ गई थीं, लेकिन आखिरी 10 मीटर में यूक्रेन की धाविका ने अपनी रफ्तार तेज करके गोल्ड पर निशाना साधा.

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं दीप्ति

पैरा एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस टी20 कैटेगरी में भारत की दीप्ति मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं. उन्होंने इसी साल कोबी में हुई पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. वो इसके अलावा 2022 में हुए एशियाई पैरा खेलों में भी गोल्ड मेडल विजेता रही थीं. यह भी बताते चलें कि दीप्ति ने पैरालंपिक्स की किसी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत को छठा मेडल दिलाया है. उनसे पहले प्रीति पाल एथलेटिक्स में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं. सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीता, वहीं निषाद कुमार और योगेश कथुनिया सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं.

कौन हैं दीप्ति जीवांजी?

दीप्ति जीवांजी का जन्म 27 सितंबर 2003 को तेलंगाना के कालेड़ा गांव में हुआ था. उनकी उम्र अभी महज 21 साल है, लेकिन बहुत थोड़े समय में उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में खूब नाम कमा लिया है. दीप्ति के परिवार का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है. आर्थिक तंगी के चलते उनके माता-पिता को आधा एकड़ जमीन तक बेचनी पड़ी थी. मगर इस पैरा एथलीट ने सभी दिक्कतों से निजात पाकर दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है.

यह भी पढ़ें:

सरकारी नौकरी के पेपर में पूछा टी20 वर्ल्ड कप का सवाल, जवाब देने में चकरा जाएगा सिर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget