एक्सप्लोरर

Novak Djokovic: वैक्सीन नहीं लगवाएंगे टेनिस स्टार जोकोविच, चाहे कुर्बान करनी पड़े सभी ट्रॉफी

Novak Djokovic on Covid Vaccine: टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था.

Novak Djokovic Vaccine Controversy: वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic ) ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) नहीं लगवाएंगे. वह अपने इस फैसले की हर संभव कीमत चुकाने को भी तैयार हैं. बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें भविष्य में होने वाले किसी भी टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने दिया जाए तो भी वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे.

जोकोविच का कहना है कि वह वैक्सीन के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसे लगवाने या न लगवाने का फैसला व्यक्तिगत होना चाहिए, इसे थोपा नहीं जाना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने फैसले के लिए भविष्य में विंबलडन और फ्रेंच ओपन जैसे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का त्याग करने को भी तैयार हैं? तो जोकोविच का जवाब 'हां' था. उन्होंने कहा, 'अगर इसकी यही कीमत है तो मैं जरूर चुकाऊंगा.'

गौरतलब है कि पिछले महीने जोकोविच को अपने इसी फैसले के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था. वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण उनका वीजा रद्द कर दिया गया था. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में घुसने तक की अनुमति नहीं दी गई थी. इस मामले पर अब जब जोकोविच ने बीबीसी को इंटरव्यू दिया तो उन्होंने बताया, 'मैं कभी वैक्सीन के विरोध में नहीं रहा. लेकिन मैं उस स्वतंत्रता को समर्थन देता हूं जिसमें आप यह तय करें कि आपको कोई चीज अपने शरीर में डलवाना है या नहीं.'

जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मौके को क्यों गंवा रहे हैं? तो इस पर जोकोविच का कहना था, 'क्योंकि मेरे फैसले मेरे सिद्धांतों से जुड़े हुए हैं. मेरे लिए मेरा शरीर किसी भी टाइटल से ज्यादा जरूरी है.' बता दें कि सर्बियन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अब तक 20 गैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं. इस साल हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले तक सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में वह राफेल नडाल और रोजर फेडरर के साथ टॉप पर थे. जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर होने के बाद अब राफेल नडाल 21 ग्रैंड स्लैम के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें..

IND vs WI T20 Series: टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में किया जमकर अभ्यास, हवाई शॉट खेलते दिखे हिटमैन

Watch: IPL ऑक्शन में पूरी हुई Tilak Varma के दोस्तों की ख्वाहिश, उठाओ-उठाओ कह रहे थे, मुंबई ने उठा लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND-A vs SL-A Highlights: जीत नहीं चमत्कार, भारत ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत; अंतिम 4 ओवर में डिफेंड हुए 22 रन
जीत नहीं चमत्कार, भारत ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत; अंतिम 4 ओवर में डिफेंड हुए 22 रन
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को कितना पैसा मिलता है? रकम उड़ा देगी होश
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को कितना पैसा मिलता है? रकम उड़ा देगी होश
Women's T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 विश्व कप की प्राइज मनी, रनर-अप पर भी होगी धनवर्षा
महिला टी20 विश्व कप 2026 की प्राइज मनी, रनर-अप पर भी होगी धनवर्षा
T20 WC शुरू होने से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज से छिना No-1 का ताज, जानिए टॉप पर कौन पहुंचा
T20 WC शुरू होने से पहले रैंकिंग में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज से छिना No-1 का ताज, जानिए टॉप पर कौन पहुंचा

वीडियोज

NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!
बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', दो बीवियों वाले अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
ट्रंप ने जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, US ने अलीबाबा-BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
Explained: क्या ममता बनर्जी की TMC टूटने वाली है? 20 सासंदों के पार्टी छोड़ने के बाद मिले 5 बड़े संकेत
क्या ममता बनर्जी की TMC टूटने वाली है? 20 सासंदों के पार्टी छोड़ने के बाद मिले 5 बड़े संकेत
Video: 'मजनू भाई सही थे' वेलकम फिल्म के पेंटिंग हुई सच- वायरल वीडियो देख उछल पड़े लोग
'मजनू भाई सही थे' वेलकम फिल्म के पेंटिंग हुई सच- वायरल वीडियो देख उछल पड़े लोग
Home Remedies For Ants: सारे जतन कर लिए लेकिन घर से नहीं जा रहीं लाल वाली चींटियां, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स
सारे जतन कर लिए लेकिन घर से नहीं जा रहीं लाल वाली चींटियां, अपनाएं ये देसी ट्रिक्स
Embed widget