एक्सप्लोरर

पहले परचून वाले से की शादी, फिर बनीं चीयरलीडर, ऐसा रहा है हसीन जहां का सफर

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच तल्खी और दूरियां बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में यह मामला छाया हुआ है.

नई दिल्ली: क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच तल्खी और दूरियां बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक में यह मामला छाया हुआ है. ये मामला तब शुरु हुआ था जब शमी की पत्नी ने उन पर बेहद गंभीर आरोप लगाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया था. इसके बाद तो ऐसे ऐसे खुलासे हुए कि शमी, टीम इंडिया के बाहर पहुंच गए और मामला पुलिस में. चलिए आपको इसी सनसनीखेज मामले से जुड़ी ताजा जानकारी देते हैं.

शमी का पत्नी पर गंभीर आरोप मोहम्मद शमी ने आज एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बहुत बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हसीन जहां ने उन्हें उनके पिता के आखिरी वक्त तक उनसे दूर रखा. शमी ने बताया कि हसीन ने उन्हें लंबे वक्त तक उनके माता-पिता से बात करने से रोके रखा. शमी के पिता जब अपने आखिरी वक्त में थे और अस्पताल में भर्ती हो गए. तब जाकर शमी ने उनसे बात की. शमी ने बताया कि उनकी पत्नी नहीं चाहती थीं कि वो अपने परिवार के लोगों से बात करें. जिसकी वजह से अपने परिवार में खुशहाली के लिए उन्होंने लंबे समय तक ऐसा किया.

पहले परचून वाले से की शादी, फिर बनीं चीयरलीडर, ऐसा रहा है हसीन जहां का सफर

हसीन जहां ने मांगी सुरक्षा हसीन जहां ने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है. उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी सपोर्ट की अपील करते हुए कहा कि 'मैडम मैं ये नहीं कहती कि आप मेरे सपोर्ट में कुछ बोलें, मैं ये नहीं कहती कि आप किसी के अगेंस्ट में लड़ें. लेकिन मैं सिर्फ इतना अपील करूंगी कि जो लड़ाई है आप उसमें मेरा साथ दें.'

पहले परचून वाले से की शादी, फिर बनीं चीयरलीडर, ऐसा रहा है हसीन जहां का सफर

हसीन के लिए 'आलीशान जहां' मोहम्मद शमी का अमरोहा जिले के सहसपुर गांव का पैतृक घर बेहद साधारण सा है. करोड़पति इंटरनेशनल क्रिकेटर महज़ 4 कमरों के साधारण से घर पर ही आकर रुकता है. शमी का घर महज़ 4 कमरों का पुराना मकान भर है. वही पुराने दरवाज़े, वही पुरानी दीवारें, न कोई एसी, न कोई सुख सुविधा. पुरानी सी वाशिंग मशीन, पुरानी गांव वाली खाटें (चारपाई). ऐसा है शमी का घर. लेकिन, इस घर का एक दूसरा हिस्सा भी है जो एक अलग कहानी बयां करता है. दरअसल, ये वो हिस्सा है जहां हसीन के लिए एक अलग कमरा बनवाया गया है. इस कमरे में किंग साइज बेड, एसी, 52 इंच एलईडी टीवी, सोफा आदि से लेकर किसी भी 3 स्टार या 5 स्टार वाली तमाम सुख सुविधाएं मौजूद हैं. इस कमरे में जाकर स्टार फील आता है.

पहले परचून वाले से की शादी, फिर बनीं चीयरलीडर, ऐसा रहा है हसीन जहां का सफर

'दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक महिला के साथ थे शमी के संबंध' हसीन जहां ने शमी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए और कहा,"शमी जब इसी साल साउथ अफ्रीका खेलने गए थे तो वहां पर भी साउथ अफ्रीका की एक महिला के साथ उनका अफेयर था.' हसीन ने इन आरोपों के साथ दक्षिण अफ्रीकी महिला के साथ शमी के व्हाट्सएप चैट और कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. हालांकि इन दावों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

पहले परचून वाले से की शादी, फिर बनीं चीयरलीडर, ऐसा रहा है हसीन जहां का सफर

'हसीन फार्म हाउस' ने उजाड़ी मोहम्मद शमी की दुनिया? बताया तो ये भी जा रहा है कि शमी और हसीन के रिश्ते के बिखराव के पीछे की एक वजह करोड़ों की मार्केट वेल्यू वाला 'हसीन फार्म हाउस' है. ये फार्म हाउस 150 बीघा में फैला है. यहां आठ से 10 लाख रुपये प्रति बीघा का रेट है. इस हिसाब से इस फॉर्म हाउस की कीमत 12 से 15 करोड़ रुपये है. यह फार्म हाउस हाईवे से लगा हुआ है. हसीन अमरोहा में प्रॉपर्टी में निवेश से नाराज थीं. हसीन चाहती थी कि जमीन-जायदाद कोलकाता या बंगाल के किसी हिस्से में खरीदी जाए जहां से वो आती हैं.

Mohammed Shami, Facebook, moral policing, blog, Yusuf Ansari, Islam, Koran, Pardah,

परचून वाले से की थी हसीन ने शादी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के बारे में ये कम ही लोग जानते हैं कि शमी के साथ ये उनकी दूसरी शादी है. हसीन की पहली शादी साल 2002 में शेख सैफुद्दीन से हुई थी. हसीन जहां और शेख सैफुद्दीन को एक दूसरे से उस वक्त प्यार हो गया जब हसीन दसवीं क्लास में पढ़ती थी. साल 2002 में दोनों ने शादी कर ली. सैफुद्दीन कोलकाता में परचून की दुकान चलाते हैं.

चीयरलीडर थीं हसीन जहां साल 2014 के आईपीएल में हसीन जहां चीयर लीडर के तौर पर काम कर रही थीं. उसी समय शमी के साथ उनकी मुलाकात हुई. इसी साल हसीन जहां ने शमी से शादी कर ली.

पहले परचून वाले से की शादी, फिर बनीं चीयरलीडर, ऐसा रहा है हसीन जहां का सफर

सोशल मीडिया पर लगाए थे आरोप हसीन जहां ने शमी पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया था. हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लड़कियों की तस्वीरों के साथ कुछ मोबाइल वट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर दिए थे. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि शमी अपने शादीशुदा रिश्ते से बाहर जाकर लड़कियों के साथ संबंध बनाते हैं और हसीन जहां का शोषण भी करते हैं. उन्होंने कहा कि शमी और उनके परिवार वाले मिलकर उनका शोषण करते हैं. पिछले काफी समय से मानसिक और शारीरिक तौर पर उनके साथ ये सब किया जा रहा है. हालांकि इस पूरे मामले पर मोहम्मद शमी ने भी सफाई देते हुए कहा था कि ये सब साजिश के तहत हो रहा है. ये सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Argentina vs Switzerland Highlights: एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंची Messi की टीम
एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंची Messi की टीम
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget