एक्सप्लोरर

जानिए- क्यों माइक एथर्टन और नासिर हुसैन ने जोफ्रा आर्चर को लाइव मैच के दौरान कहा बेवकूफ

क्वारंटीन का नियम तोड़ घर जाने वाले तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया. आर्चर की इस गलती पर पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइक एथर्टन ने उन्हें लाइव मैच के दौरान बेवकूफ कहा.

मैनचेस्टर में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 25 साल के तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं है. दरअसल, आर्चर क्वारंटीन का नियम तोड़कर अपने घर चले गए थे, जिसके कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया. इसके साथ ही बोर्ड ने आर्चर को पांच दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है. आर्चर की गलती पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें लताड़ा है. पूर्व कप्तान माइक एथर्टन और नासिर हुसैन आर्चर की इस गलती से काफी ज्यादा हैरान और गुस्से में हैं. इन दोनों दिग्गजों ने मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान लाइव कमेंट्री में आर्चर को बेवकूफ तक कह दिया.

माइकल होल्डिंग ने आर्चर को नेल्सन मंडेला से सीख लेने की दी सलाह

आर्चर की इस गलती पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग भी काफी गुस्से में नज़र आए. होल्डिंग ने स्काई स्पोटर्स से बात करते हुए कहा, "मुझे आर्चर के लिए बिल्कुल भी साहनुभूति नहीं है. मैं समझ नहीं पाता की लोग वो क्यों नहीं करते जो जरूरी है. बलिदान की बात करें तो नेल्सन मंडेला ने 27 साल एक छोटी से जेल में काटे थे और उन्होंने तो कुछ गलत भी नहीं किया था. यह बलिदान होता है. आर्चर को उनसे सीख लेने की ज़रूरत है."

इसके साथ ही होल्डिंग ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए प्रोटोकॉल्स पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह और ज्यादा बेहतर होने चाहिए थे. मैं ईसीबी से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं. यह जो प्रोटोकॉल है, मैं समझता हूं कि होने चाहिए लेकिन वो और तर्कसंगत होने चाहिए थे.

सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे आर्चर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर्चर को अब पांच दिनों तक सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा. इसके बाद उनका दो बार कोविड-19 टेस्ट होगा और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें दोबारा टीम में शामिल किया जाएगा. ईसीबी ने अपने बयान में कहा कि आर्चर के खिलाफ कार्रवाई वेस्टइंडीज टीम के लिए भी एक चेतावनी है.

आर्चर ने मांगी माफी

दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर किए जाने के बाद आर्चर ने कहा, "मैंने जो भी किया है, उसके लिए मुझे बेहद खेद है. मैंने न केवल खुद को, बल्कि पूरी टीम और प्रबंधन को खतरे में डाल दिया है. मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और सभी से माफी चाहता हूं."

पहले टेस्ट में ऐसा रहा था आर्चर का प्रदर्शन

आर्चर ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की थी. इंग्लैंड की ओर दूसरी पारी में आर्चर ने 23 रन की अहम पारी खेलकर विरोधी टीम के सामने 200 रन का लक्ष्य रखने में टीम की मदद की. इसके बाद मैच के आखिर दिन आर्चर ने 7 रन के स्कोर पर ही वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर वेस्ट इंडीज को मुश्किल में डाल दिया था. 37 के स्कोर पर आर्चर ने सेट बल्लेबाज रोशटन चेज को आउट करके इंग्लैंड की मैच में वापसी करवाने की पूरी कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें-

IPL में पहला सुपर ओवर फेंकने वाले कामरान खान ने दोबारा शुरू की प्रैक्टिस, खेती करने की खबरों को बताया फेक न्यूज़

साल के अंत में विदेश में होगा IPL का आयोजन, टी-20 विश्व कप का रद्द होना तय- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget