एक्सप्लोरर

IPL में पहला सुपर ओवर फेंकने वाले कामरान खान ने दोबारा शुरू की प्रैक्टिस, खेती करने की खबरों को बताया फेक न्यूज़

IPL 2009 में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से धूम मचाने वाले लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ कामरान खान ने एक बार फिर क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

IPL 2009 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ कामरान खान एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के मूड में हैं. उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के रहने वाले कामरान ने वापसी के लिए अपने गांव में अभ्यास भी शुरू कर दिया है. आईपीएल के दूसरे सीज़न में कामरान ने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों को खूब प्रभावित किया था. हालांकि, आईपीएल में दो सीज़न खेलने के बाद वह अचानक गायब हो गए थे.

क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए ड्राइव करते हुए आया गांव- कामरान

बता दें कि कामरान पिछले लंबे वक्त से मुंबई के साकी नाका इलाके में रह रहे थे. लॉकडाउन के दौरान भी वह मुंबई में ही थे. लेकिन अनलॉक के दौरान जब क्रिकेट की प्रैक्टिस करने की अनुमति मिली तो उन्हें वहां कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसलिए उन्होंने गांव आकर अभ्यास करने का फैसला किया. इस बारे में उन्होंने कहा, "सोसाइटी की पार्किंग में मेरे गेंदबाज़ी करने से लोगों को दिक्कत हो रही थी तो मैंने गांव आने का फैसला किया. मैं मुंबई से गांव तक ड्राइव करते हुए आया हूं."

खेती करने की खबरों को कामरान ने बताया फेक न्यूज़

IPL में एक सीजन खेलने के बाद कामरान लाइमलाइट से दूर हो गए और इसके बाद उनकी खेती करते हुए कई तस्वीरें वायरल हुई थीं. कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कामरान क्रिकेट छोड़कर अपने गांव में खेती कर रहे हैं. हालांकि, कामरान ने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरे बारे में ये सभी खबरें फेक न्यूज़ हैं. मैंने कभी भी किसानी में हाथ नहीं आजमाया और ज़्यादातर समय मुंबई की संस्थाओं के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट खेली.

कामरान के एक्शन पर उठे थे सवाल

IPL 2009 में 140 से ज्यादा की गति से निरंतर गेंदबाज़ी करने वाले कामरान को भारतीय मलिंगा कहा जाता था. कामरान का एक्शन भी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की तरह स्लिंगी थी. कामरान की प्रतिभा को देखते हुए शेन वॉर्न ने उन्हें भारत का भविष्य बताया था. हालांकि, इसके बाद उनका गेंदबाज़ी एक्शन संदिग्ध पाया गया और उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया है.

कामरान ने फेंका था IPL का पहला सुपर ओवर

आईपीएल के इतिहास में पहला सुपर ओवर फेंकने का रिकॉर्ड कामरान खान के नाम है. 2009 में कप्तान शेन वॉर्न ने टीम में कई दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ होने के बावजूद सुपर ओवर में कामरान पर विश्वास दिखाया था. 2009 और 2010 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहने वाले कामरान ने 2011 में पुणे वारियर्स इंडिया का दामन थाम लिया था. हालांकि, संदिग्ध गेंदबाज़ी एक्शन के चलते वह आईपीएल से दूर हो गए.

कामरान ने खेले हैं दो फर्स्ट क्लास मैच

आईपीएल के 9 मैचों में 9 विकेट लेने वाले कामरान ने अपने टी20 करियर में 11 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/18 है. इसके अलावा कामरान ने दो फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं. इसमें उन्होंने पांच विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें- 

साल के अंत में विदेश में होगा IPL का आयोजन, टी-20 विश्व कप का रद्द होना तय- रिपोर्ट

बल्लेबाजों को आउट करने के लिए धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर गेंदबाजों के साथ बनाते थे प्लान, चहल ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget