एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे चोटिल शिखर धवन, मयंक अग्रवाल टीम में शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से चोटिल धवन बाहर रहेंगे. उनकी जगह टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है.

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चोटिल शिखर धवन के विकल्प के तौर पर बुधवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया. धवन को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के दौरान सूरत में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए बायें घुटने में गहरा कट लग गया था जिससे वह अब तक नहीं उबर पाए हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से भी बाहर हो गए थे.

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम का मानना है कि धवन के टांके कट गए हैं और उनका घाव भी भर रहा है लेकिन पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने से पहले उन्हें कुछ और समय की जरूरत है.’’

इसमें कहा गया, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चोटिल शिखर धवन के विकल्प के तौर पर मयंक अग्रवाल को शामिल किया है.’’ वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत तीन एकदिवसीय मैच चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में खेलेगा.

अभी डिंडीगुल में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच खेल रहे कर्नाटक के अग्रवाल चेन्नई में पहले मैच से पूर्व भारतीय टीम से जुड़ेंगे. भारतीय टीम में फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी हैं जिन्हें उप कप्तान रोहित शर्मा के साथ एकदिवसीय मैचों में पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है. ऐसे में अग्रवाल को सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

इससे पहले अग्रवाल को इंग्लैंड में एकदिवसीय विश्व कप के दौरान चोटिल विजय शंकर के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. बेंगलुरू के अग्रवाल टेस्ट क्रिकेट में शानदार फार्म में हैं और नौ टेस्ट में तीन शतक और इतने ही अर्धशतक की मदद से 67 से अधिक के औसत से 872 रन बना चुके हैं.

तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारत की संशोधित टीम इस प्रकार हैं: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार.

ये भी पढ़ें- खुलासा: SBI ने करीब 12 हजार करोड़ के फंसे कर्ज का ब्योरा छुपाया India vs West Indies : आज तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, चहल बना सकते हैं यह खास रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget