एक्सप्लोरर

अंतिम टेस्ट में स्टीव स्मिथ की जगह मैट रेनशॉ की टीम में वापसी

बॉल टेम्परिंग विवाद के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम टेस्ट के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ के स्थान युवा बल्लेबाज़ मैट रेनशॉ को टीम के साथ जोड़ा है.

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग विवाद के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम टेस्ट के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ के स्थान युवा बल्लेबाज़ मैट रेनशॉ को टीम के साथ जोड़ा है. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतिम और चौथा टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. मैट रेनशॉ ब्रिसबेन में शेफल शील्ड फाइनल के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका रवाना हो जाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट 'cricket.com.au' के अनुसार, 'रेनशॉ आज शाम जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होंगे जहां पर वो मुश्किल वक्त से गुज़र रही अपनी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अंतिम टेस्ट का हिस्सा बनेंगे.' आईसीसी ने केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट में बॉल से छेड़छाड़ विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ पर मैच फिस के 100% जुर्माने के साथ एक टेस्ट मैच का बैन लगाया है. जिसकी वजह से वो अगले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के अलावा उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को भी उनके पद से बर्खास्त कर दिया है. मैट रेनशॉ को एशेज़ से पहले ही टीम से बाहर कर दिया गया था. उन्हें कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने शानदार प्रदर्शन के दम से टीम से बाहर का रास्ता दिखाया था. कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने एक के बाद एक तीन शतक लगाकर अपनी टीम बुल्स को शील्ड फाइनल में पहुंचाया था. जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली. जबकि मैट रेनशॉ ने साल 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अब एक बार फिर वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही मैदान पर वापसी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget