एक्सप्लोरर

Madrid Open के तीसरे दौरे में पहुंचे Novak Djokovic, एंडी मर्रे से होगा सामना

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए गेल मोनफिल्स को सीधे सेटों में करारी शिकस्त देकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया.

Madrid Open: नोवाक जोकोविच ने अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी के संकेत देते हुए गेल मोनफिल्स को सीधे सेटों में करारी शिकस्त देकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला एंडी मर्रे से होगा. जोकोविच ने मोनफिल्स को 6-3, 6-2 से हराने के बाद इसे इस साल का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करार दिया. सर्बियाई खिलाड़ी ने पांच ब्रेक प्वाइंट बचाये जबकि तीन बार फ्रांसीसी खिलाड़ी मोनफिल्स की सर्विस तोड़ी.

शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं इसे संभवत: साल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रूप में देखता हूं. मुझे कोर्ट पर बहुत अच्छा लगा. यह बहुत अच्छा प्रदर्शन था. मैं बहुत खुश हूं.’’ मैड्रिड में तीन बार के विजेता जोकोविच का अगला मुकाबला यहां दो बार के चैंपियन मर्रे से होगा, जिन्होंने डेनिस शापोवालोव पर 6-1, 3-6, 6-2 से हराया. 

स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने निकोलस बेसिलशविली पर 6-3, 7-5 से जीत के साथ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा. इससे पहले रूस के आंद्रे रूबलेव ने ब्रिटेन के 20 वर्षीय जैक ड्रेपर को 2-6, 6-4, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया. मारिन सिलिच ने अल्बर्ट रामोस विनोलस को 6-3, 3-6, 6-4 से हराया, जबकि अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जेनसन ब्रूक्सबी अपने पहले दौर के मैच सीधे सेटों में हार गए. टियाफो को क्रिस्टियन गारिन ने 6-1, 6-3 से और ब्रूक्सबी को रॉबर्टो बॉतिस्ता आगुट ने 6-0, 6-2 से पराजित किया. 

एक अन्य मैच में सेबस्टियन कोर्डा ने हमवतन अमेरिकी रीली ओपेल्का को 6-3, 7-5 से हराया. महिलाओं के वर्ग में अमेरिका की जेसिका पेगुला ने बियांका आंद्रीस्कू को 7-5, 6-1 से और स्पेन की सारा सोरिब्स टॉर्मो ने दारिया कसातकिना को 6-4, 1-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. 

ये भी पढ़ें- IPL 2022 LONGEST SIX: लिविंगस्टोन ने जड़ा आईपीएल-2022 का सबसे लंबा सिक्स, गेंदबाज शमी से लेकर कमेंटेटर्स तक हो गए हैरान

Virat Kohli: विराट की फिफ्टी पर बोले जडेजा- कोहली ने टैम्पो हासिल कर लिया, अब उसे ट्रक में बदलना होगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: नितीश रेड्डी भी आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा; जीत से ओझल हो रहा भारत
Live: नितीश रेड्डी भी आउट, भारत का 7वां विकेट गिरा; जीत से ओझल हो रहा भारत
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget