एक्सप्लोरर

धोनी के फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को रवि शास्त्री की सलाह, पहले देखें अपना करियर

महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बार फिर उनका समर्थन किया है. शास्त्री ने आलोचकों को जबाव देते हुए कहा कि दो बार के वर्ल्डकप विजेता कप्तान पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए.

कोलकाता: महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बार फिर उनका समर्थन किया है. शास्त्री ने आलोचकों को जबाव देते हुए कहा कि दो बार के वर्ल्डकप विजेता कप्तान पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए.

वीवीएस लक्ष्मण और अजित अगरकर सहित कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने हाल में टी-20 मैचों में धोनी के करियर पर सवाल उठाया था.

शास्त्री ने कहा, ‘‘धोनी पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने करियर को देखना चाहिए. इस पूर्व कप्तान में काफी क्रिकेट बचा है और यह टीम की जिम्मेदारी है कि वह इस खिलाड़ी का समर्थन करें.’’ शास्त्री यहां फेनेटिक खेल संग्रहालय में 2011 में विश्व कप विजेता रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाला बल्ला देख रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट के पीछे और बल्ले से क्षमता, समझदारी और मैदान पर चपलता को देखते हुए कोई भी धोनी से बेहतर नहीं है.’’ शास्त्री ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘फील्डिंग के मामले में यह फिलहाल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और शायद यही इसे अतीत की भारतीय टीमों से अलग करता है.’’ भारत और श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 16 नवंबर से ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और नये कार्यकाल में यह शास्त्री की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह टीम मैदान पर हमेशा जीतने के लिए उतरती है. हमें उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका जाने से पहले हम डेढ़ महीने तक चलने वाली सीरीज जीतेंगे.’’ हार्दिक पंड्या को टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया है जिस पर शास्त्री ने कहा, ‘‘यह टीम किसी एक खिलाड़ी से नहीं है, हम एक साथ हारते हैं, एक साथ जीतते हैं.’’ गेंदबाजी कोच भरत अरूण के साथ पहुंचे शास्त्री ने लगभग दो घंटे तक इस संग्रहालय को देखा जिसे खेल इतिहासविद बोरिया मजूमदार ने खोला है.

सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के 1948 के बल्ले के साथ स्टांस लेते हुए शास्त्री ने कहा, ‘‘लकड़ी इतनी अच्छी है कि अब भी आप इसके साथ कुछ शाट खेल सकते हो.’’ उन्होंने विराट कोहली के बल्ले की तुलना ब्रैडमैन के बल्ले से की और 2015 विश्व कप की टीम निदेशक की अपनी जर्सी और कैप संग्रहालय को दान में दी. वह उसेन बोल्ट से जुड़ी चीजों से काफी प्रभावित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget