एक्सप्लोरर

INDvsAUS: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने जारी रखा '188 दिनों' से सीरीज़ विजय का सिलसिला

LIVE | INDvsAUS | 4th Test | Dharamshala |

अपने होम सीज़न के विजय रथ को जारी रखते हुए टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ पर 2-1 से कब्ज़ा जमा लिया. धर्मशाला के एचपीसीए मैदान में खेले जा रहे 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के आखिरी मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने होम सीज़न की हर सीरीज़ में अविजित रहने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश से होता हुआ ये सिलसिला ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज़ विजय के साथ खत्म हुआ.  रविन्द्र जडेजा के ऑल-राउंड प्रदर्शन समेत पूरी टीम इंडिया के बेजोड़ खेल से भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट को चौथे दिन लंच से पहले ही अपने नाम कर लिया.  ऑस्ट्रेलिया से मिले मामूली 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही और ओपनर केएल राहुल ने मुरली विजय के साथ मिलकर 46 रनों की अहम साझेदारी की. जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा तालमेल की गड़बड़ी के कारण रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए लेकिन इसकी बाद केएल राहुल(52) और रहाणे(38) ने कोई और गलती नहीं दोहराई और टीम इंडिया को जीत की दहलीज़ पर पहुंचाकर ही दम लिया.  केएल राहुल ने इस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सीरीज़ में छठा अर्धशतक लगाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई. वहीं कप्तान रहाणे ने तेज़ तर्रार पारी खेल अपने नेतृत्व में आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम को जीत दिलाकर ट्रॉफी उठाने का सपना सच कर दिखाया.

पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

दिन 4:

पहला सेशन:

VICTORY: को 8 विकेट से हराकर ने जारी रखा '188 दिनों' से सीरीज़ विजय का सिलसिला

# टीम इॆडिया के 100 रन हुए पूरे. # कप्तान रहाणे तेज़ रफ्तार में कर रहे हैं बल्लेबाज़ी. # कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने पेट कमिंस की लगातार 2 गेंदों पर लगाए 2 चौके. # कप्तान रहाणे के चौके के साथ भारतीय टीम के 50 रन हुए पूरे. # बल्लेबाज़ी करने आए कप्तान अजिंक्ये रहाणे. WICKET: दोनों बल्लेबाज़ों के बीच तालमेल की कमी से रन-आउट हुए पुजारा. 46/2. # मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे पुजारा. WICKET: को लगा पहला झटका, 8 रन बनाकर हुए आउट. 46/1. # दिन के दूसरे ओवर में टीम इंडिया ने लिया दिन का पहला रन. # दिन पहले ओवर में 2 बार मुरली विजय के पैड पर लगी गेंद. # सीरीज़ जीत के इरादे से मैदान पर उतरे भारतीय ओपनर केएल राहुल और मुरली विजय.

दिन 3:

IND: 19/0. केएल राहुल 13, मुरली विजय 6*

सीरीज़ जीत से 87 रन दूर भारत.


भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन सोमवार पूरी तरह से मेजबानों के नाम रहा. भारत ने पहले मुश्किल हालात से खुद को निकालते हुए 32 रनों की मामूली लेकिन अहम बढ़त ली. उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया को पूरे दो सत्र भी बल्लेबाजी नहीं करने दी और उसको दूसरी पारी में 137 रनों पर समेट दिया. भारत को जीत के लिए 106 रनों का आसान सा लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं. मुरली विजय (नाबाद 6) और लोकेश राहुल (नाबाद 13) की सलामी जोड़ी क्रिज पर मौजूद है. वह इस मैच और श्रृंखला को जीतने से अभी जीत से 87 रन दूर है. भारत ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 300 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 332 रन बनाए थे. दूसरे दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 248 रनों के साथ करने वाली भारतीय टीम पर एक समय आस्ट्रेलिया के स्कोर की बराबरी का संकट नजर आ रहा था. आस्ट्रेलिया की कोशिश तीसरे दिन भारत के चार विकेट जल्दी लेकर उसे बैकफुट पर धकलेने की थी, लेकिन रविवार के नाबाद बल्लेबाद रवींद्र जडेजा (67) और रिद्धिमान साहा (31) ने सातवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया और भारत को जरूरी बढ़त दिलाई. हालांकि बढ़त दिलाने के बाद यह साझेदारी ज्यादा टिकी नहीं और 317 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस ने जडेजा को बोल्ड कर इसे तोड़ा. जडेजा ने 95 गेंदों का सामना किया और चार छक्के के साथ इतने की चौके लगाए. इस साझेदारी के टूटने के बाद भारतीय टीम को ऑल आउट होने में ज्यादा समय नहीं लगा. जडेजा के जाने के एक रन बाद भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले लौट लिए. इसी स्कोर पर कमिंस ने साहा को पवेलियन भेजा. कुलदीप यादव ने एक चौके की मदद से सात रन बनाए. उनके रूप में भारत ने अपना आखिरी विकेट खोया. उमेश यादव दो रन पर नाबाद लौटे. भारतीय पारी में जडेजा के अलावा लोकेश राहुल (60) और चेतेश्वर पुजारा (57) ने अर्धशतक लगाए. कार्यवाहक कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 46 रनों का योगदान दिया. आस्ट्रेलिया के लिए नाथन लॉयन ने पांच विकेट लिए. लॉयन भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनके भारत में अब 64 विकेट हो गए हैं. उनके आगे श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं. उनके नाम 105 विकेट दर्ज हैं. कमिंस को तीन सफलता मिलीं. जोश हाजलेवुड और स्टीव ओ कीफ को एक-एक विकेट मिला. बल्लेबाजों के बाद आस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को परेशान किया. चायकाल तक उसने 92 रनों पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे. डेविड वार्नर (6), मैट रेनशॉ (8), स्टीवन स्मिथ (17), पीटर हैंड्सकॉम्ब (18) और शॉन मार्श (1) पवेलियन लौैट गए थे. दूसरे छोर पर ग्लैन मैक्सवेल (45) खड़े हुए थे. आस्ट्रेलियो को उनसे बहुत उम्मीदें थीं लेकिन तीसरे सत्र में मैक्सवेल के रूप में आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट खोया. वह रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. इसके बाद भी आस्ट्रेलिया के विकेट गिरने का सिलसिला रूका नहीं. पूरी टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई. आस्ट्रेलिया ने तीसरे सत्र में 45 रन ही जोड़े. मैथ्यू वेड 25 रन पर नाबाद लौटे. भारत की तरफ से उमेश यादव, अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला. आस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान स्मिथ के 111 रनों और वेड की 57 रनों की पारी के दम पर 300 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
Asian Para Games 2026: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
एशियन पैरा गेम्स: पहले दिन भारत के खाते में 11 मेडल, टैली में लगाई लंबी छलांग
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? घबराने वाली है बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget