एक्सप्लोरर

ICC T20 रैंकिंग में कोहली चौथे स्थान पर पहुंचे, रोहित शर्मा को भी हुआ फायदा

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंचे वहीं, उप कप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये.

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर जबकि उप कप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये.

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीत के लिये अंतिम मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए 52 गेंद में नाबाद 80 रन बनाये और रोहित के साथ 94 रन की भागीदारी निभायी थी. वह लोकेश राहुल से एक स्थान आगे भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी बन गये हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार रोहित उस मैच में 34 गेंद में 64 रन की बदौलत साप्ताहिक अपडेट में तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गये. यह अपडेट अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की श्रृंखला और भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के अंतिम दो मैचों के बाद हुआ है.

पंत 11 पायदान ऊपर चढ़कर 69वें नंबर पर पहुंच गये

भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर भी पांच पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 26वें स्थान पर पहुंच गये जबकि सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अच्छी प्रगति की है. श्रृंखला के दूसरे टी20 के दौरान पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार यादव को कोई अंक नहीं मिला था क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. लेकिन अंतिम दो मैचों में 57 और 32 रन के स्कोर के बाद वह 66वें स्थान पर जबकि पंत 11 पायदान ऊपर चढ़कर 69वें नंबर पर पहुंच गये.

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजी रैंकिंग में 21 पायदान के फायदे से 24वें जबकि हार्दिक पंड्या 47 पायदान ऊपर 78वें स्थान पर हैं. इंग्लैंड के लिये डेविड मलान ने अंतिम मैच में 68 रन की पारी की बदौलत रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कब्जाया हुआ है जबकि जोस बटलर एक पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गये.

भुवनेश्वर शीर्ष 20 रैंकिंग में पहुंच गये हैं

गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी फायदा मिला है. वनडे रैंकिंग में जॉनी बेयरस्टो मंगलवार को पुणे में भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में 94 रन की पारी खेलने से चार स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गये. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 98 रन की मैच विजयी पारी से दो पायदान का लाभ मिला जिससे वह 15वें जबकि भुवनेश्वर पांच पायदान के फायदे से ताजा वनडे अपडेट में शीर्ष 20 रैंकिंग में पहुंच गये हैं.

यह भी पढ़ें.

IPL 2021: क्या आईपीएल में नहीं खेलेंगे रवींद्र जडेजा? CSK की तरफ से आया है ऐसा जवाब

Ind vs Eng: 'इंग्लैंड फतह' के बाद विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान- हाल के वक्त में यह शानदार जीत है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान; टीम इंडिया तैयार 
जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान
4 विकेट चटकाकर भी विलेन बना PAK गेंदबाज, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
4 विकेट चटकाकर भी विलेन बना PAK गेंदबाज, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
कुलदीप यादव में घुसी शेन वॉर्न की आत्मा! 'टर्न' देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
कुलदीप यादव में घुसी शेन वॉर्न की आत्मा! 'टर्न' देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा विराट कोहली का जलवा? DDCA से मिला जवाब 
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा विराट कोहली का जलवा? DDCA से मिला जवाब 

वीडियोज

BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।
Bharat Ki Baat : दिल्ली में BRICS 'टीम'...ट्रंप का बिगड़ा सीन! | BRICS Summit 2026 | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
Embed widget