एक्सप्लोरर

IPL 2020: केएल राहुल के पास ऑरेंज और कगीसो रबाडा के पास पर्पल कैप बरकरार, जानें प्वाइंट टेबल का ताज़ा हाल

आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम 12 मैचों में 595 रन हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ कगीसो रबाडा के नाम 11 मैचों में 23 विकेट हैं.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीज़न का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. लगातार पांच मैच हारने वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार पांच मैच जीतकर टूर्नामेंट को दिलचस्प बना दिया है. एक समय प्वाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर पहुंच चुकी पंजाब अब चौथे नंबर पर है. कल कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उसने प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की अपनी संभावना को और बढ़ा दिया है. अब उसे प्ले ऑफ में जाने के लिए अपने बाकी दो मैच और जीतने हैं.

खास बात यह है कि आईपीएल 2020 में अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी टीम ने अभी तक प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है. ऐसे में टूर्नामेंट का रोमांचित होना स्वाभाविक है. 11-11 मैचों में 14-14 अंको के साथ मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. वहीं पंजाब चौथे और केकेआर पांचवें नंबर पर है.

इसके अलावा 12 मैचों में पांच मैच जीतकर 10 अंको के साथ राजस्थान रॉयल्स छठे और 11 मैचों में चार मैच जीतकर आठ अंको के साथ सनराइजर्स हैदराबाद सातवें नंबर पर है. वहीं आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में न पहुंचने वाली चेन्नई सुपर किंग्स आठवें स्थान पर है.

केएल राहुल के पास है ऑरेंज कैप

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बनाए हैं. राहुल के नाम टूर्नामेंट के 12 मैचों में 59.50 की औसत और 132.22 के स्ट्राइक रेट से 595 रन हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन और तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं. धवन के नाम जहां 11 मैचों में 58.88 की औसत से 471 रन हैं. वहीं कोहली ने 11 मैचों में 59.29 की औसत से 415 रन बनाए हैं.

कगीसो रबाडा के नाम है पर्पल कैप

पर्पल कैप के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कगीसो रबाडा और किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. शमी के नाम जहां 12 मैचों में 20 विकेट हैं. वहीं रबाडा ने 11 मैचों में अब तक 23 विकेट लिए हैं. इसके अलावा तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह ने टूर्नामेंट में 17-17 विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget