एक्सप्लोरर

KKR vs DC: कप्तान इयोन मोर्गेन ने बताया- कैसे टूर्नामेंट में कोलकाता ने की वापसी

दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद इयोन मोर्गेन ने कहा कि हमें चीजों को देखने समझने के लिए कुछ दिनों का समय मिला था. इस तरह के टूर्नामेंट में चीजों में फंस जाना आसान है.

KKR vs DC: आईपीएल 2020 के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में केकेआर की यह छठी जीत है. हालांकिस इसके बावजूद वो प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर ही रहेगी. दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गेन ने कहा कि उनकी टीम को चीजों को समझने का समय मिला और यह जीत की एक वजह रहा.

मैच के बाद मोर्गन ने कहा, "हमें चीजों को देखने और समझने के लिए कुछ दिनों का समय मिला था. इस तरह के टूर्नामेंट में चीजों में फंस जाना आसान है. सुनील नारेन ने शानदार वापसी की और एक ऑलराउंडर की तरह खेला. नितीश राणा और उन्होंने ही यह रन बनाए."

मोर्गेन ने आगे कहा कि नारेन को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला प्रशिक्षकों का था. आपको इस तरह के टूर्नामेंट में मज़बूत बल्लेबाजी क्रम की अपेक्षा लंबा बल्लेबाजी क्रम चाहिए होता है. इसलिए मैं नीचे बल्लेबाजी कर रहा हूं.

इस मैच में अनकैप्ड मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर पांच विकेट झटके. आईपीएल में वह पांच विकेट लेने वाले दूसरे अनकैप्ड गेंदबाज़ बन गए हैं.

वरुण को लेकर मोर्गन ने कहा, "वरुण शानदार इंसान हैं, वह सिर्फ अपना काम करते हैं. पूरे टूर्नामेंट में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया था. हालांकि, शुरुआत में उनका यह फैसला सही लग रहा था, क्योंकि केकेआर ने एक समय सात ओवर के अंदर सिर्फ 42 रनों पर अपनी तीन विकेट गवां दिए थे. लेकिन इसके बाद सुनील नारेन और नितीश राणा ने दिल्ली को मैच से दूर कर दिया. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की. नारेन ने 32 गेंदो में ताबड़तोड़ 64 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और चार छक्के निकले. वहीं राणा ने 53 गेंदो में 81 रनों की पारी खेली. उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget