एक्सप्लोरर

Semifinal1: मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने रोहित शर्मा की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- वह अलग बल्लेबाज साबित हुए

आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर काबिज टीम इंडिया इस समय बेहद मजबूत नजर आ रही है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को भी कम नहीं आंका जा सकता.

Semifinal1: न्यूजीलैंड की टीम आज को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर जब आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना करने उतरेगी तो उसकी गेंदबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा. टीम के कप्तान केन विलियम्सन का मानना है कि उनके खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत का सामना करने को तैयार हैं. मैच की पूर्व संध्या पर विलियम्सन ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहे हैं."

विलियम्सन ने कहा, "हम जानते हैं कि क्रिकेट हर दिन अलग होती है. कुछ दिन बाकी दिनों से बेहतर होते हैं, इसलिए एक टीम के तौर पर आप जितनी जल्दी हो सकें, तालमेल बिठाएं क्योंकि यह काफी अहम चीज है. अभी तक अधिकतर समय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारे सामने एक अलग तरह की चुनौती सामने आ रही है."

विलियम्सन ने भारतीय बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की तारीफ की है. उनका कहना है कि उनकी टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, "एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर सबसे पहला काम परिस्थतियों को देखना है. रोहित निश्चित तौर पर अलग तरह की फॉर्म में हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं."

कीवी कप्तान ने कहा, "लेकिन, जैसा की हम जानते हैं कि हम सेमीफाइनल में जा रहे हैं. यह एक और दिन होगा जहां दोनों टीमें परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाएंगी और दोनों टीमें शुरुआती विकेट लेने के बारे में सोचेंगी. लेकिन, बिना किसी शक के रोहित इस टूर्नामेंट में लाजवाब रहे हैं."

विलियम्सन अपनी टीम के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उनसे जब पूछा गया कि क्या वह इस मैच को लेकर दबाव में हैं तो उन्होंने कहा, "नहीं, मुझे लगता है कि कई अन्य खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया है जो हमारे लिए यहां तक पहुंचने में काफी अहम रहा है."

कीवी टीम का गेंदबाजी आक्रमण हालिया समय में भारत के खिलाफ काफी सफल रहा है, लेकिन विलियम्सन का मानना है कि इस मैच में मौसम का काफी अहम रोल रहेगा. उन्होंने कहा, "हालात इस सवाल का बहुत बड़ा हिस्सा हैं और जब कभी हम सफल हुए तो उसकी वजह इन परिस्थितियों का लाभ उठाना था. किसी भी टीम के सामने अगर आपकी गेंद हिल रही है चाहे वो हवा में हो या पिच पर, तब आपके पास एक मौका होता है कि आप शुरुआती विकेट ले सकें. मैच में हर कोई इसी उम्मीद से जाता है."

कीवी कप्तान ने कहा, "हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि पिच कैसी होगी. एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमारे गेंदबाज निश्चित तौर पर कोशिश करेंगे कि हम शुरुआती विकेट ले सकें क्योंकि हम जानते हैं कि यह काफी अहम है.भारत की बल्लेबाजी काफी अच्छी है."

भारत को पहले सेमीफाइनल में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस पर विलियम्सन ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा, "हम हालांकि चौथे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई करने में सफल रहे हैं, लेकिन अब हमारे पास सभी के बराबर मौके हैं. कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती हो और हमने देखा है कि यह कई बार हुआ है."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
IND vs ENG 5th T20: हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक ने सबसे तेज अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास, ताबड़तोड़ फिफ्टी से बनाया नया रिकॉर्ड
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget