एक्सप्लोरर

भारतीय गेंदबाजों की वजह से मिली हार: केन विलियमसन

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिली हार के बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए मेजबान टीम को जीत हासिल हुई.

पुणे: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में मिली हार के बारे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए मेजबान टीम को जीत हासिल हुई. भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया. मैच के बाद कप्तान विलियमसन ने कहा, "भारतीय गेंदबाजों ने हमारे लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया था. हालांकि, हमारा प्रदर्शन भी खास नहीं था. हमने इस हार से सबक सीखा है. भारत की तरफ से शुरुआत में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बेहतरीन रहे." विलियमसन ने कहा, ‘‘यह उन पिचों में से एक है जहां पर आप अच्छा स्कोर खड़ा करते हो और फिर दबाव बनाते हो तो फिर गेंदबाज आपके लिये बेहद मुश्किलें खड़ी कर देंगे. हमारे शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन भारत के शुरूआती गेंदबाजों ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने सही जगह पर गेंद पिच करायी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये यह सबक है और हम जानते हैं कि हमें भारत को हराने के लिये अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हम यहां बड़ी उम्मीदों के साथ आये थे. हमने मुंबई में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और हमें कानपुर में भी अच्छा खेल दिखाने की जरूरत है. ’’ भुवनेश्वर को मैन आफ द मैच चुना गया और इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘‘ आप जैसा भी अभ्यास करते हो उसको मैदान पर दोहराना चाहते हो. मैं कभी अलग से प्रयोग करने की कोशिश नहीं करता हूं. मैं इसी तरह से गेंदबाजी करता हूं. नयी गेंद को मैं स्विंग करता हूं. आज ऐसा नहीं हो रहा था और इसलिए मैंने सही क्षेत्र में गेंद पिच कराने पर ध्यान दिया. दो विकेट हासिल करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा. ’’ बीते दिन भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की लाजवाब गेंदबाज़ी की मदद से टीम इंडिया विरोधी टीम को महज़ 230 रनों पर रोक दिया था. जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया. भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए. जबकि बुमराह ने 10 ओवरों में 38 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए. इससे पहले, न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को छह विकेट से हराया था. इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों का आंकड़ा 1-1 से बराबर हो गया है. ऐसे में तीसरा मैच दोनों के बीच निर्णायक रहेगा. इस मैच के बारे में विलियमसन ने कहा, "हम जानते हैं कि हमें अब अगले और अंतिम वनडे मैच में बेहतर खेल दिखाना है. हम बड़ी उम्मीदों के साथ भारत आए हैं. मुंबई में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और अब कानपुर में भी हमें इसी प्रकार का प्रदर्शन करना होगा, लेकिन पुणे वनडे से बेहतर." भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 29 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
टीम इंडिया में होंगे 7 बदलाव, फिर इंग्लैंड से बदला लेगा भारत; 3-0 से पटखनी देना होगा मकसद!
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और...
सूर्यकुमार यादव की 'कप्तान' वाली टी-शर्ट पर मचा भयंकर बवाल, लोग बोले- BCCI और
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget