एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: डिफेंडिंग चैंपियन बंगाल वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में तेलुगू टाइटंस को 28-27 से हराया, मनिंदर सिंह ने पूरा किया सीजन का 9वां सुपर 10

Pro Kabaddi League 2021-22: मनिंदर सिंह ने इस सीजन का 9वां सुपर 10 पूरा किया, तो तेलुगू टाइटंस के लिए रजनीश सुपर 10 के साथ सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे.

Pro Kabaddi league Season 8, Telugu Titans vs Bengal Warriors: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 61वें मुकाबले में टेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) ने रोमांचक मुकाबले में 28-27 से हरा दिया. मनिंदर सिंह ने इस सीजन का 9वां सुपर 10 पूरा किया, तो तेलुगू टाइटंस के लिए रजनीश सुपर 10 के साथ सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे. इस मैच में तेलुगू ने अच्छी शरुआत की और लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी. पहले हाफ के समाप्ती पर बंगाल ने वापसी की लेकिन दूसरे हाफ में टाइटंस ने फिर से बढ़त बना ली. आखिरी समय में मनिंदर सिंह और रण सिंह की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया और कांटे के मुकाबले में बंगाल के नाम जीत लिख दी.

टाइटंस ने की बेहतरीन शुरुआत

बंगाल वॉरियर्स ने टॉस जीता और तेलुगू टाइटंस को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. अंकित बेनिवाल (Ankit Beniwal) ने खाली रेड किया लेकिन मनिंदर सिंह (Maninder Singh) ने सुरेंदर सिंह (Surender Singh) को आउट कर बंगाल का खाता खोल दिया. रजनीश (Rajnish) को रण सिंह (Ran Singh) ने बैक होल्ड कर बंगाल को दूसरा अंक दिलाया. इसके बाद दोनों टीमों की डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया. तेलुगू टाइटंस की ओर से आकाश चौधरी (Akash Chaudhary) और बंगाल वॉरियर्स के लिए रण सिंह रेडर्स के लिए खतरा बने हुए थे. टाइटंस की डिफेंस ने मनिंदर सिंह को रोक कर रखा था हालांकि सुकेश हेगडे (Sukesh Hegde) रेड में अंक हासिल कर रहे थे, तो रजनीश और अंकित बेनिवाल तेलुगू को बराबरी पर रखने में सफल रहे. दो मिनट का खेल बचा था और नबीबक्श को टैकल कर डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली. हालांकि मनिंदर सिंह ने सफल रेड कर पहले हाफ से ठीक पहले बंगाल वॉरियर्स को 14-13 से आगे कर दिया.

मनिंदर सिंह और रण सिंह ने बदला मैच का पासा

दूसरे हाफ की शुरुआत हुई तो कप्तान संदीप कंडोला ने मोहम्मद नबीबक्श (Mohammad Nabibaksh) को टैकल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद मनिंदर सिंह को भी आउट कर टाइटंस ने 16-14 से बढ़त बना ली. रजनीश ने सुपर रेड (Super Raid) कर टाइटंस ने अपनी बढ़त मजबूत की. बंगाल की डिफेंस ने सुपर टैकल (Super tackle) कर मनिंदर सिंह की मैट पर वापसी कराई और उन्होंने दो अंक लेकर तेलुगू की बढ़त को कम किया. आखिरी पांच मिनट का खेल बचा था और टाइटंस 23-22 से आगे थी. मनिंदर सिंह ने सुरेंदर को आउट कर स्कोर बराबर कर दिया. रण सिंह ने रजनीश को ऑलआउट (All Out) कर 27-25 से बढ़त बना ली. रजनीश ने अपना तीसरा सुपर 10 पूरा किया. आखिरी रेड में रजनीश ने एक अंक हासिल किया लेकिन तेलुगू की हार नहीं टाल सकीं. तेलुगू टाइटंस ये मुकाबला 28-27 से मैच हार गई.

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, KMC ने भेजा नोटिस, घर के निर्माण नियमों पर उठे सवाल
TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, KMC ने भेजा नोटिस, घर के निर्माण नियमों पर उठे सवाल
यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, KMC ने भेजा नोटिस, घर के निर्माण नियमों पर उठे सवाल
TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, KMC ने भेजा नोटिस, घर के निर्माण नियमों पर उठे सवाल
यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी में हीटवेव का कहर! कई जिलों में 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
ईरान को धुआं-धुआं करने वाले थे ट्रंप, इन तीन देशों के कहने पर टाला सबसे बड़ा हमला, बोले - 'अगर...'
ईरान को धुआं-धुआं करने वाले थे ट्रंप, इन तीन देशों के कहने पर टाला सबसे बड़ा हमला, बोले - 'अगर...'
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
Traffic Lights: रुकने के लिए लाल और चलने के लिए हरा रंग‌ ही क्यों होता है इस्तेमाल, जानें किसने चुने थे ये रंग?
रुकने के लिए लाल और चलने के लिए हरा रंग‌ ही क्यों होता है इस्तेमाल, जानें किसने चुने थे ये रंग?
अब बिना हाथ लगाए चलेंगे Apps, Google का नया AI फीचर Android यूजर्स को कर देगा हैरान
अब बिना हाथ लगाए चलेंगे Apps, Google का नया AI फीचर Android यूजर्स को कर देगा हैरान
Embed widget