एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League: अब तक पांच टीमें बनी हैं चैंपियन, पटना पायरेट्स ने जीते हैं तीन टाइटल

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के अब तक सात सीज़न हुए हैं. इनमें पटना पायरेट्स इकलौती टीम है जिसने एक से ज्यादा बार टाइटल अपने नाम किया है.

Pro Kabaddi League: भारत में प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. पहले सीजन में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था. पांचवे सीज़न तक आते-आते इस लीग में टीमों की संख्या 12 तक पहुंच गई. हालांकि इन 12 में से केवल 5 टीमों को ही अब तक टाइटल जीतने में सफलता हासिल हुई है. ये है अब तक हुए सात सीज़न के विनर्स.. 

जयपुर पिंक पैंथर्स बना पहला चैंपियन
प्रो कबड्डी के पहले सीज़न में जयपुर पिंक पैंथर्स ने लीग के 14 में से 10 मुकाबले जीते थे. पिंक पैंथर्स ने फाइनल में यू मुंबा को 35-24 से हराकर प्रो कबड्डी का पहला टाइटल जीता था. जयपुर के लीड रेडर मनिंदर सिंह ने इस सीजन में कुल 137 पॉइंट हासिल किए थे.

यू मुंबा को डिफेंडरों ने जिताया
दूसरे सीजन में यू मुंबा की डिफेंसिव यूनिट ने टीम को चैंपियन बनाया. यू मुंबा के इस सीजन में 196 टेकल पॉइंट थे. फाइनल में यू मुंबा ने बैंगलुरु बुल्स को 36-30 से हराकर टाइटल जीता था.

प्रदीप नरवाल ने पटना पाइरेट्स को बनाया चैंपियन
तीसरे सीजन में पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल के सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स (116) थे. उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम फाइनल में पहुंची थी. फाइनल मुकाबले में पटना ने पिछली विजेता यू मुंबा को रोमांचक मैच में 31-28 से हराकर खिताब जीता था.

चौथे सीजन में भी रही पटना पाइरेट्स की धूम
पटना पाइरेट्स ने चौथे सीजन में भी लीग के 14 में से 10 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री ली. यहां पिंक पैंथर्स से उसका सामना हुआ. पटना ने पिंक पैंथर्स को 37-29 से हराकर अपना दूसरा खिताब हासिल किया.

पटना पाइरेट्स की हैट्रिक
इस सीजन में 12 टीमें हिस्सा ले रही थीं. पटना पाइरेट्स ने इस सीजन में कुल 1050 पॉइंट्स हासिल किए जो एक सीजन में किसी टीम के सर्वोच्च पॉइंट्स थे. फाइनल में भी पटना ने एकतरफा अंदाज में गुजरात जाइंट्स को 55-38 से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की.

पवन सेहरावत के दम पर बैंगलुरु बुल्स बना चैंपियन
पवन सेहरावत के दमदार खेल की बदौलत बैंगलुरू दूसरी बार प्रो कबड्डी के फाइनल में पहुंचा. फाइनल में भी पवन ने अकेले गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 22 पॉइंट्स हासिल किए. बैंगलुरु ने 38-33 से रोमांचक फाइनल जीता. पवन सेहरावत के इस सीजन में कुल 282 पॉइंट्स थे.

बंगाल वॉरियर्स है गत विजेता
सातवें सीजन में बंगाल वॉरियर्स ने दबंग दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 39-34 से मात देकर पहली बार प्रो कबड्डी का टाइटल जीता. बंगाल ने अपने बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यह फाइनल जीता था. बंगाल टीम के मोहम्मद इस्माइल के सुपर-10 ने टीम को टाइटल दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें..

Pro kabaddi League: प्रो-कबड्डी लीग का रोमांच 22 दिसंबर से होगा शुरू, देखें धाकड़ टीम UP Yoddha का पूरा शेड्यूल

Pro Kabaddi League 2021: ये तीन डिफेंडर हासिल कर सकते हैं सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट, यूपी योद्धा का ये स्टार भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget