एक्सप्लोरर

PKL 9: दिल्ली ने लगातार पांचवी जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल की बढ़ाई हलचल, जानें रेडिंग और डिफेंस में कौन आगे

PKL 9 Points Table: दिल्ली ने लगातार पांचवां मैच जीतते हुए प्वाइंट टेबल में किया खुद को मजबूत. जानिए क्या है ताजा अपडेट

PKL 9 Points Table: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 10वें दिन दो मुकाबले खेले गए. दोनों ही मुकाबले काफी रोमांचक रहे और अंत तक विजेता का पता लगा पाना बेहद कठिन था. पहले मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को एक प्वाइंट के अंतर से हराते हुए सीजन की पहली जीत हासिल की. इस मुकाबले में थलाइवाज ने आखिरी दो मिनट में शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल की.

दबंग दिल्ली और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला और भी रोमांचक रहा. इस मैच में पहले 25 मिनट तक दिल्ली बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन अंतिम 15 मिनट काफी नाटकीय रहे. हरियाणा ने मैच को अंत तक करीबी बनाए रखा था, लेकिन दिल्ली ने आखिरी रेड में बाजी मार ली. दिल्ली ने सीजन की लगातार पांचवीं जीत हासिल की है. आइए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुए हैं.

प्रो कबड्डी लीग की प्वाइंट्स टेबल (Pro Kabaddi League 2022 Points Table)

लगातार इस सीजन का पांचवां मुकाबला जीतने वाली दबंग दिल्ली ने प्वाइंट्स टेबल में खुद को पहले स्थान पर और मजबूत कर लिया है. दिल्ली का स्कोर डिफरेंस भी 58 का हो चुका है. तीन जीत के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स दूसरे स्थान पर है. बंगाल वॉरियर्स ने भी दो जीत हासिल की है, लेकिन जयपुर ने इकलौती हार में भी एक प्वाइंट हासिल किया था.

प्रो कबड्डी लीग 2022 के आंकड़े (Pro Kabaddi League 2022 Stats)

नवीन कुमार पांच मैचों में 68 रेड प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. नवीन लगातार पांच सुपर 10 लगाने वाले भी इकलौते खिलाड़ी हैं. चार मैचों में 38 रेड प्वाइंट्स ले चुके हरियाणा के मनजीत सातवें स्थान पर आ गए हैं. पांच मैचों में 18 टैकल प्वाइंट्स के साथ दिल्ली के कृष्ण कुमार ढुल सबसे अधिक टैकल प्वाइंट लेने वाले डिफेंडर बन गए हैं. चार मैचों में 17 टैकल प्वाइंट्स के साथ बंगाल वॉरियर्स के गिरीश एर्नाक दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: तमिल थलाइवाज को मिली सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स को दी पटखनी

PKL 9: प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार को खेले जाएंगे दो बड़े मुकाबले, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget