एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से तीन बार की चैंपियंस पायरेट्स के खिलाफ उतरेंगे टाइटंस

PKL-8: चार मैचों में से तीन मैच जीतकर पटना पायरेट्स 28 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, तो तेलुगू टाइटंस को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है.

Pro Kabaddi league Season 8, Telugu Titans vs Patna Pirates: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के 31वें मुकाबले में तेलुगू टाइटंस का सामना पटना पायरेट्स से होगा. तेलुगू टाइट्स वो टीम है, जो कभी भी प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में भी नहीं पहुंची है, तो पटना पायरेट्स तीन बार इस लीग की चैंपियन रही है. चार मैचों में से तीन मैच जीतकर पटना पायरेट्स 28 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, तो तेलुगू टाइटंस को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है. टीम को दो मुकाबलों में हार मिली है, तो दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं. ये मुकाबला शाम 8:30 बजे से शुरु होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

चार मैच बाद भी पहली जीत का इंतज़ार

प्रो कबड्डी सीजन 8 में तेलुगू टाइटंस अभी तक 4 मैच खेल चुकी है और अभी भी उन्हें जीत का इंतजार है. अपने पांचवें मुकाबले में रोहित कुमार की टीम तीन बार की चैंपियन के खिलाफ मैट पर उतरेगी. सीजन का पहला मैच तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) के खिलाफ टाई खेलने के बाद बाहुबली देसाई की टीम अपने दूसरे मैच में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) से एक अंक से हार गई. अपने तीसरे मैच में उन्हें हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) से सिर्फ 2 अंक से हार का सामना करना पड़ा, जबकि चौथे मैच में उन्हें शानदार शुरुआत के बाद टाई से संतोष करना पड़ा. अभी तक तेलुगू के टाइटंस ने सभी टीमों के चुनौती दी है और पटना के खिलाफ भी उसी तेवर के साथ मैट पर उतरेगी. सिद्धार्थ देसाई आखिरी मैच में नहीं खेले थे, रोहित कुमार ने उनकी जगह शानदार कप्तानी की थी. अंकित बेनिवाल (Ankit Beniwal) और राकेश गौड़ा (Rakesh Gawda) अच्छी फॉर्म में हैं और वो टीम को पायरेट्स के खिलाफ जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाना चाहेंगे.

पटना के पायरेट्स को रोकना मुश्किल

हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) के खिलाफ जीत के साथ अपने सीजन का आगाज करने वाली पटना पायरेट्स को अगले मुकाबले में कांटे की टक्कर के बाद एक अंक से यूपी योद्धा (UP Yoddha) से हार का सामना करना पड़ा. टीम ने वापसी की और पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपनी लय पकड़ी. पायरेट्स इस समय हर विभाग में अच्छा कर रहे हैं और डिफेंस तो सबसे मजबूत नजर आ रहा है. ईरानी दीवार मोहम्मद्रेज़ा (Mohammadreza) इस मैच में भी अपनी दीवार जैसी डिफेंस से मनिंदर सिंह की तरह रोहित कुमार एंड कंपनी को रोकना चाहेंगे. इनके साथ सुनिल (Sunil) और साजिन (Sajin) की जोड़ी पायरेट्स का काम आसान कर रहे हैं. रेडिंग में मोनू गोयत के साथ प्रशांत राय (Prashanth Rai) फॉर्म में लौट आए हैं, तो सचिन तवंर (Sachin Tanwar) पटना के लिए लगातार रेड कर रहे हैं.

दोनों टीमें अभी तक 17 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें तेलुगू टाइटंस 9 मैच जीते हैं. तो पटना पायरेट्स की टीम को तेलुगू टाइंट्स के खिलाफ सिर्फ 7 मैच जीत पाई है. दोनों के बीच एक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था, जो सीजन साथ में दोनों की पहली भिडंत में देखने को मिला था. इस सीजन पटना शीर्ष की चार टीमों में से एक है, तो तेलुगू तो अभी भी पहली जीत का इंतज़ार है.  

Pro Kabaddi League 2021-22: अब तक 29 में से 7 मुकाबले हो चुके हैं टाई, किसने की है सबसे ज्यादा डू और डाई और किसने बनाई है हाई-5?

यूं ही नहीं कोई शो-मेन बन जाता: Pro Kabaddi League के ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, लेकिन ये चीज उन्हें बनाती है सबसे अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget