एक्सप्लोरर

PKL 9: पटना पाइरेट्स को हराकर बंगाल वॉरियर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, मनिंदर सिंह का एक और सुपर 10

Pro Kabaddi League 2022: बंगाल वॉरियर्स ने हासिल की इस सीजन की तीसरी जीत. प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची बंगाल की टीम.

Bengal Warriors vs Patna Pirates: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 के 21वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने पटना पाइरेट्स को 54-26 के बड़े अंतर से हराया है. बंगाल के लिए यह इस सीजन की तीसरी जीत है तो वहीं चार मैच खेलने के बाद पटना एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है. यह इस सीजन किसी टीम द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी जीत हो गई है.

पहले हाफ में ही दो बार ऑल आउट हुई पटना

मुकाबले की शुरुआत धीमी रही थी, लेकिन बंगाल ने शुरुआत से ही दबदबा बनाने के संकेत दिए थे. बंगाल की रेडिंग और डिफेंस दोनों से प्वाइंट आ रहे थे, लेकिन पटना दोनों में से किसी में प्वाइंट लेने में कठिनाई महसूस कर रही थी. 13वें मिनट में पटना की टीम ऑल आउट हो गई थी और बंगाल ने आठ प्वाइंट्स की बढ़त ले ली थी. 18वें मिनट में श्रीकांत जाधव ने सुपर रेड की थी और पटना को दूसरी बार ऑल आउट के करीब ढकेला था. 

पहले हाफ के आखिरी रेड में मनिंदर सिंह ने पटना के आखिरी दो डिफेंडर्स को आउट किया और उन्हें दूसरी बार ऑल आउट किया. इस ऑल आउट को देने के बाद बंगाल के पास 15 प्वाइंट्स की बढ़त हो गई थी. बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने आठ रेड प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. श्रीकांत ने भी छह रेड प्वाइंट्स लेकर मनिंदर का अच्छे से साथ दिया था. पटना को पहले हाफ में केवल आठ रेडिंग प्वाइंट्स मिले थे जिसमें से छह अकेले सचिन तनवर ने लिए थे.

पटना के लिए अकेले लड़े सचिन

दूसरे हाफ में सचिन ने लगातार अकेले संघर्ष किया, लेकिन बंगाल का दबदबा कम नहीं हुआ. सचिन ने अपना सुपर 10 पूरा किया और अपनी टीम की वापसी कराने की कोशिश करते रहे. 10वें मिनट में श्रीकांत ने पांच प्वाइंट की सुपर रेड करके पटना को दूसरी बार ऑल आउट किया और बंगाल 39-19 से आगे हो गई थी. जाधव ने एक ही रेड में पटना के तीन डिफेंडर्स को आउट किया था.

मैच में अंतिम तीन मिनट बचे थे और पटना की टीम चौथी बार ऑल आउट हो गई. इस ऑल आउट के बाद बंगाल की बढ़त बढ़कर 28 प्वाइंट्स की हो गई थी. मैच में पटना ने कुल 16 रेड प्वाइंट्स लिए थे जिसमें से 12 अकेले सचिन ने लिए थे.

यह भी पढ़ें:

PKL 9: तेलुगू टाइटंस को हराते हुए दबंग दिल्ली ने जीता लगातार चौथा मैच, नवीन कुमार ने फिर लगाया सुपर 10

PKL 9: जयपुर पिंक पैंथर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात जॉयंट्स को चटाई धूल; राहुल चौधरी ने किया दमदार प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget