एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन की वापसी, रोहित और शमी को आराम

जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी हुई है. वहीं रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी को टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है.

नई दिल्ली:  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई हैं. बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि बुमराह और धवन की टी-20 और वनडे टीमों में वापसी हुई है जबकि मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वे टीम में बने रहेंगे.

चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कहा, "जसप्रीत बुमराह की श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है और हमने रोहित शर्मा तथा मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम देने का फैसला किया है. शिखर धवन की भी वापसी हुई है जबकि संजू सैमसन को टी-20 में बैकअप के लिए बतौर ओपनर रखा गया है."

बुमराह चोटिल थे और इसी कारण ऐसी अटकलें थीं कि उन्हें वापसी के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक इंतजार करना होगा। चयनकतार्ओं को अब लगता है कि बुमराह श्रीलंका सीरीज में खेल सकते हैं. बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई-अगस्त में खेली गई सीरीज से ही टीम से बाहर चल रहे थे, जिसका कारण स्ट्रेस फ्रेक्च र था.

बुमराह ने हालांकि विशाखापट्टनम में विंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था. जैसा की आईएएनएस ने अपनी खबर में बताया था बुमराह को विशाखापट्टनम में इसीलिए बुलाया गया था ताकि उनकी चोट की जांच की जा सके। भारत को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलनी हैं.

चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से रोहित और शमी को आराम देने का फैसला किया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वे दोनों टीम में बने रहेंगे.

वहीं, धवन की टी-20 और वनडे दोनों टीमों में वापसी हुई है. प्रसाद ने कहा, " आस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारे तीनों ओपनर शिखर, रोहित और राहुल उपलब्ध है." धवन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घुटने में चोट लग गई थी और इसी कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे तथा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे.

तेज गेंदबाज दीपक चहर की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में पहली बार शामिल किए गए नवदीप सैनी को श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 सीरीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है.

दीपक ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना रिहेबिलिटेशन शुरू कर दिया है और अब अप्रैल 2020 तक उनके पूरी तरह से फिट होने की संभावना हैं. भारतीय टीम पांच, सात और 10 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 14 से 19 जनवरी के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी.

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन क्यों जीता ? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Jharkhand Election Results: सोनिया गांधी ने कहा- बीजेपी ने समाज को बांटने की कोशिश की, लोगों ने हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup: मेसी भी पड़ जाएंगे फीके, इस बार स्पेन ले जाएगी FIFA वर्ल्ड कप का खिताब; समझिए क्यों
मेसी भी पड़ जाएंगे फीके, इस बार स्पेन ले जाएगी FIFA वर्ल्ड कप का खिताब; समझिए क्यों
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
IND vs ENG ODI: भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
भारत की जीत के 5 हीरो, रोहित-विराट फेल; शुभमन गिल समेत ये पड़े इंग्लैंड पर भारी
Ind Vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में लगातार छठी जीत, बन गए ये बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget