एक्सप्लोरर

भारत को उसकी धरती पर हराना बड़ी चुनौती: मोर्गन

मुंबई: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने आज कहा कि मेहमान टीम के लिए भारत को उसकी धरती पर हराना बड़ी चुनौती होगी लेकिन वे सीमित ओवरों की आगामी सीरीज में ‘विशेष अनुभव’ के लिए तैयार हैं जो उनका इंतजार कर रहा है.

मोर्गन ने कहा, ‘‘हां, मैं इसे लेकर उत्सुक हूं. भारत में भारत के खिलाफ खेलना खास अनुभव है. उनकी टीम मजबूत है और उन्हें स्वदेश में हराना मुश्किल है. मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम ऐसा करने को लेकर उत्सुक हैं और यह चुनौती होने वाली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह छोटी सीरीज है लेकिन हमें लगता है कि हम इससे काफी कुछ सीख सकते हैं.’’ मोर्गन और उप कप्तान जोस बटलर एक प्रचार कार्यक्रम के लिए मौजूद थे.

इस बीच बटलर ने कहा कि एकदिवसीय सीरीज टेस्ट सीरीज से अलग होगी. उन्होंने कहा, ‘‘बेशक ऐसा होगा. क्रिसमस से पहले खेलना अच्छा था, हम हालात के आदी हुए. लेकिन एकदिवसीय मैच पूरी तरह से अलग होंगे. हमारी टीम अलग है लेकिन जब भी आप आते हो तो आपको फिर तालमेल बैठाना होता है और उसी के अनुसार मैचों के लिए तैयार होना होता है.’’

सीमित ओवरों की कप्तानी से महेंद्र सिंह धोनी के अचानक इस्तीफे के बाद नये कप्तान विराट कोहली वनडे और टी20 में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे. कोहली के बारे में पूछने पर मोर्गन ने कहा, ‘‘वह नैसर्गिक उत्तराधिकारी है. एक टीम के रूप में हम विरोधी टीम को अधिक नहीं देखते और अपने उपर और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित रखते हैं.’’ इंग्लैंड को टेस्ट में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था. वनडे सीरीज की शुरूआत 15 जनवरी को पुणे में होगी.

तैयारी के लिए दो अभ्यास मैचों के बारे में पूछने पर मोर्गन ने कहा, ‘‘किसी भी वनडे सीरीज के लिए हमें अधिक तैयारी की जरूरत नहीं होती. इसलिए काफी खिलाड़ी दौरे से पहले ही तैयारी कर लेते हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
'फर्क नहीं पड़ता...', मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ना लेने पर आया BCCI का रिएक्शन
'फर्क नहीं पड़ता', मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ना लेने पर आया BCCI का रिएक्शन
एशिया कप: टीम इंडिया ने क्यों और किसके कहने पर मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी?
टीम इंडिया ने क्यों और किसके कहने पर मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी?
टीम इंडिया के फैंस ने भी मोहसिन नकवी को नहीं बख्शा, बेइज्जती का वीडियो वायरल
टीम इंडिया के फैंस ने भी मोहसिन नकवी को नहीं बख्शा, बेइज्जती का वीडियो वायरल

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर, कार सवारों ने पहले रोका, फिर गिरा दिया
गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर, कार सवारों ने पहले रोका, फिर गिरा दिया
हिंदी दिवस: Gen Z से अमित शाह बोले, 'जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन...'
हिंदी दिवस: Gen Z से अमित शाह बोले, 'जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन...'
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया
'मुसलमानों के खिलाफ जिद...' 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी
'मुसलमानों के खिलाफ जिद...' 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी
गार्ड की गाना गाते रील हुई वायरल, नौकरी छूटी तो ऐसे खुली किस्मत
गार्ड की गाना गाते रील हुई वायरल, नौकरी छूटी तो ऐसे खुली किस्मत
Embed widget