एक्सप्लोरर

ISL: एंगुलो ने किया कमाल, बेंगलुरु के खिलाफ दो गोल कर गोवा को हार से बचाया

ISL: मैच खत्म होने में 35 मिनट का वक्त था और बेंगलुरु ने गोवा पर 2-0 से बढ़त बना ली थी. लेकिन एंगुलो ने तीन मिनट के अंदर दो गोल कर मैच को ड्रॉ करवा दिया.

दो गोलों से पिछड़ने के बाद इगोर एंगुलो द्वारा तीन मिनट के अंदर किए गए दो गोलों ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को बेंगलुरु एफसी के खिलाफ एफसी गोवा को हार से बचा लिया. गोवा ने एंगुलो के दो गोलों के दम पर यहां फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए सीजन के अपने पहले मैच में पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया. बेंगलुरु के लिए क्लाइंटन सिल्वा ने 27वें और स्पेनिश डिफेंडर जुआन एंटोनियो गोंजालेज फर्नांडीज ने 57वें मिनट में गोल किया. वहीं, एफसी गोवा के लिए इगोर एंगुलो ने 66वें और 69वें मिनट में गोल दागा.

चौथे सीजन में बेंगलुरु एफसी की अगुवाई करने उतरे कप्तान सुनील छेत्री दूसरे और आशिक कुरुनियन सातवें मिनट में गोल करने से चूक गए. पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी पहले 25 मिनट तक 65 प्रतिशत बॉल पजेशन और 150 से अधिक पास के साथ मुकाबले में लगातार दबाव बना रही थी, इसका फायदा उसे गोल के रूप में देखने को मिला.

आईएसएल में अपना पदार्पण मैच खेल रहे 23 नंबर की जर्सी पहने मिडफील्डर ब्राजील के क्लाइन सिल्वा ने 27वें मिनट में शानदार गोल करके बेंगलुरु को मैच में 1-0 से आगे कर दिया. ब्लू आर्मी 43वें मिनट में भी अपनी बढ़त को दोगुना करने से चूक गई.

बेंगलुरु ने इसके बाद 65 प्रतिशत बॉल पजेशन और 316 पास के साथ पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा. वहीं, मेजबान गोवा 35 प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ 142 पास ही कर पाई.

दूसरे हाफ में दो बार की उपविजेता गोवा वापसी करने का दबाव लेकर उतरी जबकि बेंगलुरू ने एक बदलाव के साथ मैदान पर कदम रखा. 57वें मिनट में स्पेनिश डिफेंडर जुआन एंटोनियो गोंजालेज फर्नांडीज ने आईएसएल में अपना 50वां मैच खेल रहे एरिक पातार्लू के पास पर गोल करके बेंगलुरु की बढ़त को 2-0 कर दिया.

एंगुलो ने किया कमाल

मैच में दो गोलों से पिछड़ने के बाद गोवा के लिए वापसी करना मुश्किल हो गया था. लेकिन स्पेनिश फॉरवर्ड इगोर एंगुलो गोवा के लिए आज कुछ कर गुजरने के इरादे से मैदान पर उतरे थे और उन्होंने वो करके दिखाया.

गोवा के लिए पदार्पण कर रहे एंगुलो ने पहले तो 66वें मिनट में ब्रैंडन फर्नांडीज के पास पर शानदार गोल करके टीम का खाता खोला और फिर 69वें मिनट में भी एक और गोल दागकर गोवा को 2-2 से बराबरी पर ला दिया. दूसरे गोल में भी फर्नांडीज का असिस्ट रहा.

मैच के 72वें मिनट में बेंगलुरु ने दो बदलाव किए जबकि इसके तीन मिनट बाद ही गोवा के कप्तान बेदिया को येलो कार्ड दिखाया गया.

निर्धारित समय तक भी दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई और इसके बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया. वहां भी 2-2 का ही स्कोर रहा और बेंगलुरु को गोवा से अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा.

रोहित और ईशांत को जल्द पहुंचना होगा ऑस्ट्रेलिया, नहीं तो खड़ी हो जाएगी गंभीर समस्या

जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे एस श्रीसंत, इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget