एक्सप्लोरर

SRH vs MI: मुंबई इंडियंस को खल रही है सूर्या की कमी? पढ़ें कब तक हो सकती है वापसी

Mumbai Indians IPL 2024: मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. अब उसका हैदराबाद से मुकाबला है.

Mumbai Indians IPL 2024: आईपीएल 2024 का आठवां मैच हैदराबाद और मुंबई के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. उसे गुजरात टाइटंस ने हराया था. अब उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. मुंबई के दमदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. वे चोटिल हैं. टीम को कहीं न कहीं सूर्या की कमी खल रही है. सू्र्यकुमार की वापसी को लेकर फिलहाल अपडेट भी नहीं मिला है.

दरअसल सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं. वे इसी वजह से अभी तक नहीं खेल पाए हैं. सूर्या को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से भी कोई अपडेट नहीं मिला है. उनका न होना मुंबई के लिए बड़ा नुकसान है. सू्र्या ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर हैं. वे मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं और कई बार फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं.

मुंबई को पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी. लेकिन मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा था. ओपनर ईशान किशन जीरो पर आउट हुए थे. इसके बाद रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और नमन ने अहम भूमिका निभाई थी.

अगर सूर्या की बात करें तो वे कई मौकों प शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने पिछले सीजन के 16 मैचों में 605 रन बनाए थे. इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे. सूर्या का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103 रन रहा था. वे आईपीएल के 139 मैचों में 3249 रन बना चुके हैं. इस दौरान 21 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है.

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने टीम में इस बार एक बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाईजी ने टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी है. रोहित शर्मा को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है. रोहित ने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन भी बनवाया है. लेकिन इस बार वे सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: समीर रिज़वी वादे के हैं पक्के, घर से बोल कर गए थे पहली गेंद पर छक्का लगाने की बात!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget