एक्सप्लोरर

RCB vs DC: इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, बनेंगे किसी एक टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

Virat Kohli IPL 2024: विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन में कई बार विस्फोटक बैटिंग की है. अब वे एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं.

Virat Kohli IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार शाम मैच खेला जाएगा. आईपीएल 2024 के 62वें मुकाबले में दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है. आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड बना लेंगे. वे आरसीबी के लिए 250 मैच पूरे कर लेंगे. अहम बात यह है कि कोहली किसी एक आईपीएल टीम के लिए 250 या इससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

कोहली का अभी तक आईपीएल करियर शानदार रहा है. उन्होंने 249 मैच खेले हैं. इस दौरान 7897 रन बनाए हैं. कोहली ने इस दौरान 8 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है. विराट ने आईपीएल में डेब्यू मैच 2008 में खेला था. वे तब से अभी तक आरसीबी के लिए ही खेल रहे हैं. 

कोहली आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे. अगर ओवर ऑल रिकॉर्ड देखें तो आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे के लिए 262 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 5218 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने 256 मैच खेले हैं. वे दिल्ली और मुंबई के लिए खेल चुके हैं. दिनेश कार्तिक 254 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

अगर कोहली के आईपीएल 2024 के प्रदर्शन को देखें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने 12 मैचों में 634 रन बनाए हैं. इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है. उन्होंने इस सीजन में 55 चौके और 30 छक्के लगाए हैं. कोहली की टीम आरसीबी की बात करें तो वह आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है. आरसीबी ने 12 मैच खेले हैं. इस दौरान 5 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है. आरसीबी के पास 10 पॉइंट्स हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी KKR, अब ये तीन टीमें हैं दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget