एक्सप्लोरर

Watch: जीत के बाद धोनी को जडेजा से मिला स्पेशल सैल्यूट, रायडू भी हाथ जोड़ते दिखे

IPL में गुरुवार रात को हुए मुकाबले में धोनी ने चेन्नई के लिए विजेता पारी खेली. उन्होंने आखिरी 4 गेंद पर 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा अपनी टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो में चेन्नई के खिलाड़ी अंबाती रायडू भी धोनी के आगे हाथ जोड़कर खड़े दिखाई देते हैं.

दरअसल, धोनी ने बीती रात हुए मुकाबले में अपने दम पर चेन्नई को जीत दिलाई थी. जब चेन्नई को आखिरी 4 गेंद पर 16 रन की दरकार थी तो धोनी ने चौके-छक्के की झड़ी लगाकर अपनी टीम को यह मैच जीताया था. उन्होंने मुंबई के जबड़े से जीत छीनकर चेन्नई की झोली में डाल दी थी. उनकी इसी आतिशी पारी के लिए जडेजा और रायडू खास सैल्यूट देते नजर आए थे.

इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे. 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने भी 16 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. रॉबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायडू (40) की समझबूझ भरी पारियों ने टीम की गाड़ी आगे जरूर बढ़ाई लेकिन जरूरी रन रेट बढ़ता गया. एक वक्त चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंद पर 48 रन की दरकार थी और उसके 6 विकेट गिर चुके थे. क्रीज पर धोनी और प्रिटोरियस 2-2 रन बनाकर मौजूद थे. यहीं से इन दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और टीम को जीत के नजदीक लेकर आए.

मैच के आखिरी ओवर में जब 6 गेंद पर 17 रन की जरूरत थी, तभी प्रिटोरियस (22) अपना विकेट गंवा बैठे. ऐसे में मैच जीताने की पूरी जिम्मेदारी अब धोनी पर थी. चेन्नई को जीत के लिए चार गेंद पर 16 रन बनाने थे और पिच पर धोनी और जयदेव उनादकट आमने-सामने थे. धोनी पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका, तीसरी पर दो रन निकालकर मैच को आखिरी गेंद तक ले गए. आखिरी गेंद पर उन्होंने जोरदार चौका जड़कर जीत चेन्नई की झोली में डाल दी.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: दमदार टीम के बावजूद क्यों अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही पंजाब, कहां हो रही है गलती?

IPL 2022: दिनेश कार्तिक की बैटिंग देख डिविलयर्स के मन में जागी ये इच्छा, पढ़ें विस्फोटक बल्लेबाज के मन की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा नहीं, पैट कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा IPL 2026 में SRH टीम की कमान
अभिषेक शर्मा नहीं, पैट कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा IPL 2026 में SRH टीम की कमान
IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन थे, जानिए किसके नाम रही थी ऑरेंज कैप?
IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन थे, जानिए किसके नाम रही थी ऑरेंज कैप?
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget