एक्सप्लोरर

GT vs LSG Head To Head: क्या गुजरात के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ पाएगी लखनऊ? अब तक नहीं मिली है एक भी जीत

GT vs LSG: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा. यह मैच आज दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा.

LSG vs GT Match Prediction: IPL में आज (7 मई) दोपहर लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमें अब तक IPL में तीन बार आमने-सामने हुई हैं और हर बार बाज़ी गुजरात टाइटसं के हाथ लगी है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले साल अपने साथ IPL डेब्यू करने वाली इस टीम के खिलाफ इस बार जीत का खाता खोलना चाहेगी. हालांकि लखनऊ के लिए यह काम आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात की टीम पिछले सीजन की तरह इस बार भी शानदार लय में है और वह IPL 2023 के 10 में से केवल तीन मैच हारी है.

गुजरात और लखनऊ के बीच IPL का पहला मुकाबला पिछले साल 28 मार्च को खेला गया था. यहां गुजरात ने लखनऊ को दो गेंद बाकी रहते 5 विकेट से मात दी थी. इसके बाद पिछले सीजन में इन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत में गुजरात ने लखनऊ को 62 रन से एकतरफा मैच हराया था. इस सीजन जब यह दोनों टीमें आमने-सामने हुई तो जंग कुछ हद तक दिलचस्प रही. 22 अप्रैल को हुई इस भिड़ंत में गुजरात टाइटंस 7 रन से मुकाबला जीतने में कामयाब रही.

गुजरात टाइटंस: ताकत और कमजोरी
गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी है. इस टीम के पास तेज और स्पिन गेंदबाजों का अच्छा कॉम्बिनेशन है. मोहम्मद शमी पावरप्ले में लगातार विकेट चटका रहे हैं और मोहित शर्मा और अल्जारी जोसेफ भी मैच विजेता परफॉर्मेंस देते रहे हैं. राशिद और नूर की स्पिन जोड़ी भी कहर बरपा रही है. कुछ मैच पहले तक टीम की बल्लेबाजी कहीं-कहीं कमजोर नजर आ रही थी लेकिन अब लगभग सभी बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. गुजरात के लिए सिर्फ ओपनिंग जोड़ी समस्या बनी हुई है. इस सीजन साहा और गिल के बीच अच्छी साझेदारियां देखने को नहीं मिली है.

लखनऊ सुपर जायंट्स: ताकत और कमजोरी
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अब तक सभी खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है. किसी मैच में इस टीम के गेंदबाजों ने रंग दिखाया है तो कभी बल्लेबाज छाए हैं. इस टीम की बैटिंग लाइन-अप काफी मजबूत है. काइल मेयर्स से लेकर स्टोयनिस और निकोलस पूरन तक, हर कोई इस सीजन में अपने हाथ खोल चुका है. वहीं, गेंदबाजी में भी नवीन-उल-हक और रवि बिश्नोई ने खासा प्रभावित किया है. इस टीम की कमजोर कड़ी यह है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अनियमितता है. फिर इस टीम में केएल राहुल और मार्क वूड जैसे अहम खिलाड़ी चोट के चलते बाहर चल रहे हैं.

क्या लखनऊ तोड़ पाएगी हार का सिलसिला?
गुजरात टाइटंस जिस तरह से इस सीजन में खेल रही है, उसे देखते हुए लखनऊ के जीतने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है. लखनऊ की बल्लेबाजी गुजरात के मुकाबले में ज्यादा ताकतवर है लेकिन अनियमित प्रदर्शन एक बड़ा फैक्टर है. फिर गुजरात की गेंदबाजी लखनऊ के मुकाबले बेहद ज्यादा मजबूत है. गुजरात टाइटंस में हर खिलाड़ी मैच विजेता भी साबित हो रहा है. इधर, लखनऊ की टीम अपने अहम खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. संभव है कि आज के मैच में भी गुजरात की जीत का सिलसिला ही बरकरार रहे.

यह भी पढ़ें...

PAK vs NZ: वनडे रैंकिंग में भारत से आगे पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को चौथा वनडे हराकर हासिल किया पहला पायदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म
IPL 2027 में चेन्नई के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या! CSK के ताजा बयान से सस्पेंस हुआ खत्म

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
अयोध्या चंदा चोरी केस में SIT की जांच तेज, आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर कार बरामद
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget