एक्सप्लोरर

लीक हुई रोहित शर्मा और जहीर खान की चैट, LSG vs MI मैच से पहले मचा बवाल; जानें क्या है पूरा मामला

LSG vs MI: आज होने वाले मुकाबले से पहले एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुंबई इंडियंस के प्लेयर रोहित शर्मा और एलएसजी के मेंटर जहीर खान कुछ बात कर रहे हैं. तभी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पीछे से आ जाते हैं.

IPL 2025: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले रोहित शर्मा और जहीर खान की चैट सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कुछ यूजर्स बोल रहे हैं कि मुंबई इंडियंस ने रोहित को बदनाम करने के लिए ये वीडियो शेयर किया है. तो कई रोहित के खिलाफ भी बोल रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मामला क्या है.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम ने मैच से पहले गुरुवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया. इस दौरान लखनऊ के प्लेयर्स भी वहां ट्रेनिंग कर रहे थे. इस दौरान का बनाया एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया. वीडियो में ऋषभ पंत आते हैं और रोहित शर्मा को पीछे से पकड़ लेते हैं. इस दौरान रोहित और जहीर की वो बात लीक हो गई, जो वो कर रहे थे. 

रोहित और जहीर क्या बात कर रहे थे? 

रोहित शर्मा जहीर खान से बोल रहे होते हैं कि, "जो जब करना था मैंने किया बराबर से, अब मुझे कुछ करने की जरुरत नहीं है." इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा. कुछ फैंस कमेंट में बोल रहे हैं कि रोहित को बदनाम करने के लिए मुंबई जानबूझकर उनकी बात शेयर की. जबकि कुछ रोहित के खिलाफ बोल रहे हैं.

किस बारे में बोल रहे थे रोहित शर्मा?

फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह अपनी फॉर्म पर बात कर रहे थे कि अब उन्हें कुछ करने की जरुरत नहीं है. हालांकि ये साफ़ इसलिए नहीं है क्योंकि बातचीत का सिर्फ 3-4 सेकंड का हिस्सा ही वीडियो में आया है. आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पिछले साल रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था. रोहित ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 आईपीएल खिताब जिताए हैं.

IPL 2025 में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का आईपीएल में इस सीजन अभी तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. पहले मैच में सीएसके के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद वह दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. दोनों मैच मुंबई इंडियंस हार गई थी. पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ 13 रन ही बनाए थे. 3 मैचों में उनके नाम सिर्फ 21 रन हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget