एक्सप्लोरर

IPL 2025 Points Table: पंजाब से हार के बाद अंक तालिका में लुढ़की LSG, जानें किसके पास पहुंची ऑरेंज और पर्पल कैप

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया. इस जीत के बाद पंजाब ने अंक तालिका में लंबी छलांग लगाईं तो लखनऊ नीचे लुढ़क गई है.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल में मंगलवार को सीजन का 13वां मैच खेला गया, इसमें पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम ने 171 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब ने 16.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. प्रभसिमरन सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 34 गेंदों में 69 रन बनाए थे. चलिए जानते हैं इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या कुछ बदला है और अभी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसके पास है.

LSG vs PBKS मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव 

इस मुकाबले को जीतकर पंजाब किंग्स अंक तालिका में 5वें से दूसरे स्थान पर आ गई है. टीम ने 2 में से 2 मैच जीते हैं. 4 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट भी बेहतर (+1 485) है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स पहले तीसरे नंबर पर थी, अब 8 विकेट से बड़ी हार के बाद वह लुढ़ककर छठे नंबर पर आ गई है. लखनऊ की ये तीसरे मैच में दूसरी हार है. 2 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस (-0.150) में है.

ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल श्रेयस अय्यर

30 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो गए हैं. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. ऑरेंज कैप अभी लखनऊ के प्लेयर निकोलस पूरन के पास है. उनके टूर्नामेंट में 189 रन हैं. 

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (मैच नंबर 13 के बाद)

  1. निकोलस पूरन- 189
  2. श्रेयस अय्यर- 149
  3. साईं सुदर्शन- 137
  4. ट्रेविस हेड- 136
  5. मिशेल मार्श- 124

नूर अहमद के पास पर्पल कैप 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज नूर अहमद के पास अभी पर्पल कैप है. उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं. दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. नीचे आईपीएल के मैच नंबर 13 के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट दी गई है. 

  1. नूर अहमद- 9
  2. मिचेल स्टार्क- 8
  3. खलील अहमद- 6
  4. शार्दुल ठाकुर- 6
  5. अर्शदीप सिंह- 5

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget